मदुरै की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 5 की मौत
Edited By Amit Kasana

आग का प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

आग का प्रतीकात्मक फोटो
Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसिलांबट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक पांच लोगों के जिंदा जलने की खबर है। पुलिस के अनुसार बचाव कार्य अभी जारी है। मरने वालों की संख्या अधिक भी हो सकती है।
#UPDATE | 5 people dead in the explosion that occurred in a private firecracker factory near Usilambatti in the Madurai district today, confirms SP Madurai.
Further details awaited.
— ANI (@ANI) November 10, 2022
जानकारी के मुताबिक सुबह अचानक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। तेज धमाकों के साथ पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। धमाकों व धूं धूं करती जलती फैक्ट्री को देख आसपास के लोग डर गए। जब आग लगी उसमें कई मजदूर काम कर रहे थे।
आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। आग लगने के बाद लगातार जोरदार धमाके हो रहे थे। मदुरै के एसपी ने बताया कि मदुरै जिले के उसिलामबत्ती इलाके के पास एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: