हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं ये फूड, कई बीमारियां भी रहेंगी दूर

Health Tips: अगर आप अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर को कई बीमारियों से भी दूर रखता है।  

विज्ञापन
Health Tips

Health Tips: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कई बिमारियों की खतरा भी बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को एलडीएल भी कहा जाता है, जो शरीर तो कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। इसके बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक अधिक होता है। इसके अलावा कई बार शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमने से नस भी फट जाती है, जो एक जानलेवा स्थिति होती है। आमतौर पर पर ये समस्या खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है। डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द है तो हो सकता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया हो। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

अलसी

अलसी ज्यादातर लोग सर्दियों की डाइट में इसे शामिल करते है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। आप इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल करने के लिए भी कर सकते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपको एक नहीं कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन आप रोटी, चावल, सलाद और सब्जी में मिलाकर कर सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें की इसका अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

विज्ञापन

जौ

जौ में खासतौर पर बीटा-ग्लूकॉन जैसे फाइबर पाए जाते हैं। ये आपके डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और खून साफ रहता है। जौ को आप अपनी डाइट में कई तरीके से ले सकते हैं जैसे की रोटी, दलिया डोसा या फिर साबुत जौ की खिचड़ी बना सकते हैं। ये डाइट आपको एक नहीं कई बीमारियों से बचा सकता है।

सेब

सेब मल्टी विटामिन से भरपूर होता है। इसमें में फाइबर आपके पेट और किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप हर रोज खाली पेट एक सेब सेवन करते हैं, तो आपक बैड कोलेस्ट्रॉल यानी की एलडीएल लेवल कंट्रोल में रहेगा और आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola