Om Pratap
Read More
नई दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की जो मौत हो रही है, उसके बारे में आपको (जनता) क्या महसूस हो रहा है? इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे उठाने चाहते हैं, समाज को बांटा जा रहा है, उसके बारे में चर्चा करना चाहते हैं।
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra sits on a protest with other leaders and workers of the party outside the AICC HQ pic.twitter.com/ra6LPFhE0H
— ANI (@ANI) August 5, 2022
Delhi | Several Congress MPs including Rahul Gandhi and Shashi Tharoor detained by police during a protest against the Central government on price rise and unemployment pic.twitter.com/9mgMktUK52
— ANI (@ANI) August 5, 2022
#WATCH | Congress interim president & MP Sonia Gandhi leads protest of party MPs against inflation and unemployment, in Parliament pic.twitter.com/ceCIbQ4aLv
— ANI (@ANI) August 5, 2022
मंंहगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने संसद में काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य सड़कों पर उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम हाउस का घेराव भी कर सकते हैं। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर मार्च निकलने से पहले कांग्रेस नेता दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जमा हो गए। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को छोड़कर नई दिल्ली जिले के पूरे इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।
आदमी पर महंगाई की मार है, इसलिए उसे हल्ला बोल की दरकार है।#महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/6ETpJx6AP9
— Congress (@INCIndia) August 5, 2022
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात कारणों को देखते हुए 5 अगस्त को नई दिल्ली जिले के क्षेत्र में विरोध, धरना, घेराव की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उन्हें डीसीपी का एक पत्र मिला था कि वे 5 अगस्त को विरोध नहीं कर सकते है। माकन ने कहा कि सरकार चाहे जितना चाहे हमें दबा सकती है, लेकिन हम महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी का विरोध करेंगे और जेल जाने पर भी अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं को ईडी के समन जारी करने को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्ष का मनोबल गिराने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करती है।
इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया।
आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है: श्री @RahulGandhi #महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/7m4gX0w0Mz
— Congress (@INCIndia) August 5, 2022
उधर, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, सड़क पर अरेस्ट किया जाता है, ये आज हिंदुस्तान की हालत है। लोकतंत्र के खत्म होने का मतलब होगा, आपकी जिंदगियों पर खतरा। सबको लड़ना होगा। जो सत्ता देश की विरासत को तबाह कर दे, संपत्ति को नष्ट कर दे, उसके खिलाफ आवाज़ उठाना ही देशभक्ति है। लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ता है।
राहुल ने कहा कि देश का लीगल स्ट्रक्चर होता है, इलेक्टोरल स्ट्रक्चर होता है, जो देश की मीडिया होती है। उसके बल पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन इन सभी संस्थानों में सरकार ने अपने लोग बिठा रखे हैं। हिंदुस्तान का हर संस्थान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष नहीं है। हिंदुस्तान का हर संस्थान आज RSS के नियंत्रण में है। हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं। जब हमारी सरकार होती थी, तब इंफ्रास्ट्रक्चर निष्पक्ष रहता था।
महंगाई, बेरोज़गारी और GST की लूट आदि के ख़िलाफ़ कांग्रेस आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। यह आंदोलन हमारा गांव-गांव, कस्बे-कस्बे में चलेगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर आप इस सबसे त्रस्त हैं तो हमारा साथ दिजीए: कांग्रेस नेता हरीश रावत, दिल्ली pic.twitter.com/Wf4TMSOAOv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
राहुल ने कहा कि हम इंफ्रास्ट्रक्चर को कंट्रोल नहीं करते थे, तब राजनीतिक पार्टियों के बीच लड़ाई होती थी। वर्तमान समय में पूरा फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर उनके साथ है, अगर कोई दूसरी पार्टी को सपोर्ट करना चाहे तो उसके खिलाफ ED, सीबीआई लगा दी जाती है। राहुल ने कहा कि बीजेपी-संघ फाइनेंसियल मोनोपॉली है। तानाशाही का इतिहास दुनिया में बहुत खराब रहा है। इस खराबे से हमें अपने देश को बचाना होगा। आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी हिंदुस्तान में है, महंगाई बढ़ती जा रही है। पता नहीं ये आंकड़े वित्त मंत्री को दिख रहे हैं या उनको कहा गया है कि बस कुछ भी बोलते जाइए। सच्चाई एक है, लेकिन धारणा अलग बनाई जाती है।
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि स्टार्टअप इंडिया से पूरा ट्रांसफॉर्मेशन कर दिया। लेकिन आप दिखाइए कि स्टार्टअप इंडिया कहां है? स्टार्टअप इंडिया लोगों को सड़क पर फेंक रही है। यूएन कह रहा है कि 5 मिलियन लोग मर गए हैं, लेकिन सरकार कह रही है कि वो झूठ बोल रहे हैं। गुजरात में लाशों के ढेर लग गए थे, ऐसे ही गंगा में भी आपने देखा, लाखों लोग मरे थे। मगर हिंदुस्तान की सरकार कह रही थी कि ये सच्चाई नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, मगर हिंदुस्तान की सरकार कह रही है कि ये सच्चाई नहीं है। ऐसे ही महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन हिंदुस्तान की वित्तमंत्री कह रही हैं कि महंगाई नहीं है। पूरा कम्युनिकेशन स्ट्रक्चर उनके हाथ में है। जितना मैं सच्चाई बोलूंगा, उतना मेरे ऊपर आक्रमण होगा।
देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/2gVQDZwQV3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
राहुल गांधी ने कहा कि मेरी ये समस्या है कि मैं सच्चाई बोलता हूं, डरता नहीं हूं। मैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े होने का अपना काम करूंगा, महंगाई-बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। फिर मेरे ऊपर और आक्रमण होंगे। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार इसलिए डरती है क्योंकि वो झूठ बोलते हैं। हमारे इस लोकतांत्रिक देश में तानाशाही चरम पर पहुंच चुकी है। सड़क से संसद तक हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन ये अन्याय के खिलाफ उठी न्याय की आवाज है, हम खामोश नहीं होंगे। हिंदुस्तान में कोई भी व्यक्ति, गैर राजनीतिक या फिल्मस्टार, कोई भी अगर सरकार के खिलाफ बोलता है। तो उस व्यक्ति के खिलाफ हिंदुस्तान के सारे संस्थानों को लगा दिया जाता है।
राहुल गांधी ने कहा कि शायद देश को आज ये बात समझ नहीं आ रही है, लेकिन जल्द देश को ये बात समझ आएगी कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। देश में लोकतंत्र सिर्फ यादों में है। ये गांधी परिवार पर इसलिए आक्रमण करते हैं कि हम एक विचारधारा के लिए लड़ते हैं और देश में हमारे जैसे करोड़ों लोग हैं। हम लोकतंत्र के लिए लड़ते हैं, हम सांप्रदायिक सद्भाव के लिए लड़ते हैं। ये लड़ाई सिर्फ मैं नहीं लड़ रहा, बल्कि हम सालों से लड़ रहे हैं, मेरे परिवार ने शहादत दी है। ये हमारी जिम्मेदारी है, हम विचारधारा के लिए लड़ते हैं। राहुल ने कहा कि जब हिंदू-मुस्लिम को लड़ाया जाता है, तब हमें दर्द होता है। जब किसी दलित को मारा जाता है, तब हमें दर्द होता है। जब किसी महिला पर अत्याचार होता है, तब हमें दर्द होता है। इसीलिए हम लड़ते हैं, ये परिवार नहीं एक विचारधारा है। हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था, हिटलर भी चुनाव जीत जाता था।
दिल्ली: कांग्रेस कार्यालय के बाहर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/yJep0ViuqH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
राहुल ने कहा कि हिटलर चुनाव ऐसे जीतता था कि जर्मनी के पूरे-पूरे संस्थान उसके हाथ में थे, उसके हाथ में पैरामिलिट्री फॉर्सेज थी, उसके पास पूरा का पूरा ढांचा था। लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ता है। जिस तरीके से संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, कोई कल्पना नहीं कर सकता। महंगाई हो, बेरोजगारी हो, जीएसटी हो; इस सरकार में इन मुद्दों पर सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। जब सदन चल रहा है, उस समय सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को पूछताछ के लिए बुला रहे हो, इसलिए मैंने उस दिन कहा था कि देश में ED का आतंक है। देश में जो कुछ हो रहा है, खतरनाक खेल हो रहा है, लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है। अब समय आ गया है कि अब जनता को भी आगे आना होगा। मीडिया के मालिकों के ऊपर जो ED व CBI का दवाब है, उस दवाब से बाहर निकलना पड़ेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड भी एक अखबार है, जब एक अखबार पर हमला हो सकता है, तो किसी पर भी हमला हो सकता है। आज देश के मीडिया के सामने बहुत बड़ी चुनौती है कि वो बोल नहीं पा रहे हैं, हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी हिंदुस्तान में है, महंगाई बढ़ती जा रही है। पता नहीं ये आंकड़े वित्त मंत्री को दिख नहीं रहे हैं या उनको कहा गया है कि बस कुछ भी बोलते जाइए।
न्यूज 24 पर पढ़ें टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।