---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

7 जुलाई बड़ी समस्या का सामना कर सकती हैं ये 4 राशियां, बरतें सावधानी

Daily Horoscope: 7 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। इन राशि वालों को लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ निवेश में भारी घाटा सहना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को 7 जुलाई के दिन संभलकर रहना होगा।

---विज्ञापन---

Daily Horoscope: 7 जुलाई 2025 का दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन द्वादशी तिथि रात 11:10 बजे तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। अनुराधा नक्षत्र पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जो मित्रता, सहयोग और परिवर्तन का प्रतीक है। योग की बात करें तो शुभ योग रात 10:03 बजे तक रहेगा, इसके बाद शुक्ल योग लगेगा, दोनों ही सकारात्मक ऊर्जा वाले योग हैं। करण में बव सुबह 10:15 बजे तक, फिर बालव रात 11:10 बजे तक, और इसके बाद कौलव करण प्रभावी होगा। ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है: चंद्रमा वृश्चिक राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, और शनि मीन राशि में रहेंगे। चंद्रमा का वृश्चिक में नीच होना भावनात्मक अस्थिरता ला सकता है, जबकि मंगल-केतु की युति सिंह में जोखिम और अप्रत्याशित बदलाव का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है और इसको शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें?

मेष राशि

मेष राशि वालों के आठवें भाव को चंद्रमा प्रभावित करेगा। यह रहस्य, परिवर्तन और अनिश्चितता का भाव है। चंद्रमा का नीच होना और मंगल-केतु की युति पांचवें भाव में होना इस दिन को चुनौतीपूर्ण बना सकता है। आपको अप्रत्याशित बाधाओं, फाइनेंशियल रिस्क या हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। लव और क्रिएटिव वर्क में भी रुकावटें आ सकती हैं, और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि वालों के पहले भाव में होगा, जो व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। चंद्रमा का नीच होना भावनात्मक अस्थिरता, चिंता और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। अनुराधा नक्षत्र आपके लिए सही रहेगा, लेकिन मीन में शनि आपके 5वें भाव होने से रचनात्मक कार्यों, प्रेम संबंधों या बच्चों से जुड़े मामलों में बाधाएं आ सकती हैं। इस दिन आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं, आत्मविश्वास में कमी या रिश्तों में गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के 12 वें भाव को चंद्रमा प्रभावित करेगा। यह हानि, खर्च और एकांत का भाव है। यह स्थिति अनावश्यक खर्च, नींद की समस्या या मानसिक तनाव ला सकती है। मंगल-केतु की युति नौवें भाव में होने से भाग्य, यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। इस दिन आपको आध्यात्मिक कार्यों में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है।

---विज्ञापन---

उपाय: किसी मंदिर में तिल के तेल का दीपक दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा नौवें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाग्य और उच्च शिक्षा का भाव है। चंद्रमा का नीच होना और शनि का मीन राशि में पहले भाव में होना मानसिक दबाव और आत्मविश्वास में कमी ला सकता है। मंगल-केतु की युति छठे भाव में होने से शत्रुओं द्वारा परेशान करने, स्वास्थ्य समस्याओं या कार्यस्थल पर तनाव की संभावना है। इस दिन आपको कार्यों में देरी या निर्णय लेने में दुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- खुल गया इन 4 राशियों की किस्मत का ताला, स्पष्ट केतु ने किया नक्षत्र परिवर्तन

First published on: Jul 06, 2025 10:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola