---विज्ञापन---

हर किसी के लिए 13 नंबर अशुभ नहीं, इस तारीख के शुभ संयोग भी देखें? किताब में खुलासा

Number 13 Lucky or Unlucky: केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत से लोग 13 नंबर को अनलकी और अपशकुन मानते हैं। 13 की संख्या के डर को ट्रिस्काइडेकाफोबिया (Triskaidekaphobia) कहा जाता है। लेकिन महान भविष्यवक्ता कीरो ने 13 तारीख को लेकर ऐसे शुभ संयोगों का जिक्र किया है कि आप हैरान हो जाएंगे।

Number 13 Lucky or Unlucky: तेरह (13) संख्या को अधिकांश लोग अशुभ और अपशकुन मानते हैं। लेकिन विश्व-विख्यात ज्योतिषी, हस्तरेखा विशारद और अंकविद्या के पारंगत विद्वान् ‘कीरो’ ने अपनी पुस्तक में 13 तारीख को लेकर ऐसे शुभ संयोगों का जिक्र किया है कि आप आपको विश्वास नहीं होगा कि एक साथ 13 तारीख के इतने शुभ संयोग कैसे हो सकते हैं? आइए जानते हैं, किन व्यक्तियों के साथ क्या थे ये 13 तारीख के शुभ संयोग?

विवाह में भी आए केवल 13 मेहमान

कीरो ने एच.सी. शेर्मन नामक व्यक्ति के जीवन की घटनाओं का उल्लेख किया है। वे लिखते हैं, मिस्टर शेर्मन की अपनी भावी पत्नी मिस वीक्स से पहली मुलाकात 13 तारीख को हुई थी। उसने शादी के लिए प्रपोज 13 तारीख को किया। मिस वीक्स ने मैरिज के लिए ‘हां’ भी 13 तारीख को कहा था। उन दोनों की शादी 13 जून सन 1613 को दिन के दस बजकर 13 मिनट पर हुई। पति-पत्नी दोनों की जन्म तारीखें भी 13 ही थीं। विवाह में केवल 13 मेहमान ही आए और दुल्हन की हाथ में जो बुके (गुलदस्ता) था, उसमें गुलाब के 13 फूल थे।

---विज्ञापन---

हर रचना हुई 13 तारीख को पब्लिश

कीरो ने एक दूसरे व्यक्ति का जिक्र करते हुए लिखा है कि हेनरी क्रिस्टी (Henry Christie) नामक एक व्यक्ति के नाम में 13 अक्षर थे। वह 13 अक्टूबर को पैदा हुए। उन्हें यूनिवर्सिटी से लिटरेचर की डिग्री 13 तारीख को प्राप्त हुई। उनकी रचना ‘मार्था’ 13 तारीख को पब्लिश हुई और उसका रिहर्सल भी 13 तारीख को हुआ। उनकी एक दूसरी रचना 13 तारीख को पेरिस में दिखाई गई। फिर उसकी पुनरावृत्ति ब्रूसेल्स नामक नगर में 13 तारीख को की गई। उनकी अन्य कृतियां भी 13 तारीखों में ही पब्लिश हुई। उनको 13 तारीख को ही विशिष्ट सम्मान की उपाधि से नवाजा गया।

हर किसी के लिए अपशकुन नहीं होता 13 नंबर

इस प्रकार ’13’ की संख्या के अनेक उदाहरण अनेक पुस्तकों में भरे पड़े हैं, जो यह साबित करते हैं कि 13 नंबर हर किसी के लिए अपशकुन नहीं होता है। सप्रसिद्ध लेखक एम.सी. पोइनसोट ने लिखा है कि फ़्रांस के प्रेसिडेंट पॉल डेशनेल (Paul Deschanel) 13 तारीख को पैदा हुए थे। उनका विवाह भी 13 तारीख शुक्रवार को हुआ। उन्हें 13 तारीख को चैंबर ने इन्हें प्रेसीडेंट के पद के लिए चुना। उनके नाम में भी 13 अक्षर थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कुंभ राशि के युवाओं के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, टेक्नोलॉजी-इनोवेशन में होते हैं आगे

ये भी पढ़ें: 3 राशियों के जातक रहें संभल कर, शनि की तीसरी दृष्टि से ग्रह सेनापति मंगल पीड़ित

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 08, 2024 09:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola