3 राशियों के जातक रहें संभल कर, शनि की तीसरी दृष्टि से ग्रह सेनापति मंगल पीड़ित

Shani ki Drishti: मंगल ग्रह के मीन से राशि परिवर्तन कर मेष में आने के बाद उनपर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है, जो शुभ नहीं मानी जाती है। इससे 3 राशियों के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या प्रभाव पड़ने की आशंका है?

Shani-Drashti

Shani ki Drishti: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव को तीन दृष्टियां प्राप्त हैं- तृतीय, सप्तम और दशम। सभी ग्रहों की भांति शनि की सप्तम दृष्टि नैसर्गिक और लगभग सकारात्मक फल देने वाली होती है। लेकिन उनकी तृतीय और दशम दृष्टि को ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना गया है। जून महीने की शुरुआत में ग्रहों के सेनापति मंगल के मीन से राशि परिवर्तन कर मेष में आने से उन पर कुंभ राशि में बैठे शनि ग्रह की तीसरी दृष्टि पड़ रही है। शनि की इस दृष्टि से मंगल पीड़ित हो गए हैं, जो उनके मुख्य फल देने क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह स्थिति 12 जुलाई, 2024 तक बनी रहेगी, जब तक कि मंगलदेव राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में नहीं चले जाते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के जातकों के जीवन पर इसका क्या विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों 12 जुलाई तक विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े पारिवारिक विवाद शुरू हो सकते हैं। विवाद को फिलहाल टालने का प्रयास करें। संयम से काम लेने से विवाद अधिक तूल नहीं पकड़ेगा। लंबी यात्रा करने से बचें। वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। कंधे और बांह से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के जीवन में तनाव और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। धन का दुरुपयोग हो सकता है या फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जो आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। बड़े भाई से किसी मुद्दे पर बहस हो सकती हैं, जो मनमुटाव या अलगाव पैदा कर सकता है। वाणी पर पर नियंत्रण रखें, ताकि विवाद आगे न बढ़े। मानसिक अशांति से निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। नशीले पदार्थों के सेवन की लत लग सकती है।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों के स्वाभाव में कठोरता आने के योग हैं। ईश्वर के प्रति आस्था घट सकती है या नास्तिकता हावी हो सकती है। दोनों की परिस्थितियों में परिवार के सदस्यों में नाराजगी बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति के विवाद से मन खिन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्करों में भी पड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसे चुकाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ