IRCTC Tour Package: रामायण यात्रा के लिए आईआरसीटीसी दे रहा सुनहरा मौका, जानें कब से शूरू होगा सफर

IRCTC Tour Package: अगर आप रामायण यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपको सुनहरा मौका देने जा रहा है। धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन शुरू की जाएगी। ये यात्रा को 25 जुलाई से दिल्ली से शुरू होगी।

IRCTC Tour Package

रामायण यात्रा का मौका फोटो सोर्स Freepik

विज्ञापन

इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

आईआरसीटीसी के अनुसार, यह पहल भारत सरकार के “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रमों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन और राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देना है। इसके बाद आईआरसीटीसी ने ट्रेन सर्किट की योजना बनाई है, जो दिल्ली लौटने से पहले अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढी, जनकपुर (नेपाल), बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम सहित भारत के प्रमुख तिर्थ स्थलों को कवर करेगा।

विज्ञापन

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

इस ट्रेन में एसी कोच जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी। बताया गया है कि ट्रेन में 150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं भी मौजूद होंगी शौचालय, शॉवर, फुट मसाजर, दो रेस्तरां और हर कोच में गार्ड के साथ सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जिससे कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही ये यात्रा 7,600 किलोमीटर की होगी।

कितना होगा किराया

आईआरसीटीसी के अनुसार , भारत गौरव डीलक्स के पैकेज की कीमत थर्ड एसी के लिए 1,17,975 रुपये, सेकंड एसी के लिए 1,40,120 रुपये,  फस्ट एसी केबिन के लिए 1,66,380 रुपये और फस्ट एसी कूप के लिए 1,79,515 रुपये तय की गई है। वहीं इस पैकेज में होटल, शाकाहारी भोजन, दर्शनीय स्थल, एसी ट्रांसफर, यात्रा बीमा और टूर मैनेजर शामिल होंगे। इसके अलावा, पार्शियल पेमेंट ऑप्शन भी दिए जाएंगे। अगर आप इस ट्रेन की बुकिंग कराना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ