Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

Assam: प्रसाद खाने के बाद 18 बीमार, अस्पताल में भर्ती कराए गए

असम: असम के माजुली जिले के पास महरीचुक इलाके में शुक्रवार रात एक धार्मिक समारोह में प्रसाद खाने के बाद 18 लोग बीमार पड़ गए हैं। शुक्रवार को 12 लोगों को पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद शनिवार को सुबह 6 ओर लोगों […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Aug 6, 2022 16:11

असम: असम के माजुली जिले के पास महरीचुक इलाके में शुक्रवार रात एक धार्मिक समारोह में प्रसाद खाने के बाद 18 लोग बीमार पड़ गए हैं। शुक्रवार को 12 लोगों को पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद शनिवार को सुबह 6 ओर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

---विज्ञापन---

 

स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग मामले की जांच कर रहा है। पुलिस उपायुक्त पुलक महंत ने मामले में एएनआई को बताया कि बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सभी अब स्थिर हैं।

फूड पॉइजनिंग 

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ अमूल्य गोस्वामी ने कहा कि बीमार लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की है।फिलहाल सबकी हालत अब स्थिर है। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग का संदेह है। सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है।

 

First published on: Aug 06, 2022 04:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.