Siddharth Sharma
Read More
Asia Cup 2023 IND vs PAK Live Updates: एशिया कप 2023 के तीसरे मुकाबले में शनिवार को टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमें भारत-पाकिस्तान आमने-सामने रहीं। महामुकाबले का आयोजन श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में किया गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बनाए। हालांकि जब पाकिस्तान के खेलने की बारी आई तो बार-बार बारिश ने खलल डाला।
बीच में अंपायर पिच का इंस्पेक्शन करने भी आए। उम्मीद थी डकवर्थ लुइस (DLS) से ओवर और टार्गेट कम कर मैच को पूरा कराया जाएगा, लेकिन बारिश का खलल नहीं रुका, तो मैच रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट देने का फैसला लिया गया। इस मैच के बाद पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि भारतीय टीम का अगला मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल से होगा।एशिया की दो धुरंधर टीमें वनडे में 4 साल बाद एक दूसरे से भिड़ीं। ऐसे में इस मैच का सभी को लंबे समय से इंतजार था, लेकिन बारिश की वजह से मजा किरकिरा हो गया।
The match has been called off ☹️
Pakistan and India share points with the rain cutting off a promising contest ⛈#AsiaCup2023 | #INDvPAK | 📝: https://t.co/5UWT3ziUDg pic.twitter.com/XBXtRvRFBc
— ICC (@ICC) September 2, 2023
IND vs PAK: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा फायदा? जानें समीकरण
यह वही पिच है जहां श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 का दूसरा मैच खेला गया था। गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए पर्याप्त अवसरों के साथ पिच अच्छी तरह से संतुलित दिख रही थी। तेज गेंदबाजों को विकेट सूट करता है साथ ही इसमें गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है।
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।