Punjab Governor Vs AAP: अरविंद केजरीवाल बोले- राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खत्म
Edited By Amit Kasana

Arvind Kejriwal said - How can the governor refuse the session called by the cabinet?
Edited By Amit Kasana

Arvind Kejriwal said - How can the governor refuse the session called by the cabinet?
Punjab: दिल्ली के बाद अब पंजाब में Governor Vs AAP शुरू हो गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा पंजाब सरकार द्वारा बुलाया विधानसभा सत्र रद्द करने के बाद दिल्ली के सीएम व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन पर पलटवार किया है। ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़े करते हुए कहा राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खत्म है। उन्होंने आगे लिखा दो दिन पहले राज्यपाल ने सत्र की इजाजत दी। जब ऑपरेशन लोटस फेल होता लगा और संख्या पूरी नहीं हुई तो ऊपर से फोन आया कि इजाजत वापिस ले लो।
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’ पर पूछे गए सवाल से ओवैसी ने किया किनारा, बोले- मुझे इससे क्या लेना-देना है?
राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खतम है
दो दिन पहले राज्यपाल ने सत्र की इजाज़त दी। जब ऑपरेशन लोटस फ़ेल होता लगा और संख्या पूरी नहीं हुई तो ऊपर से फ़ोन आया कि इजाज़त वापिस ले लो
आज देश में एक तरफ़ संविधान है और दूसरी तरफ़ ऑपरेशन लोटस। pic.twitter.com/BHwuyUG23X
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 21, 2022
आगे दिल्ली सीएम ने लिखा आज देश में एक तरफ संविधान है और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस। बता दें पंजाब में कल बुलाए गए विधानसभा सत्र को राज्यपाल ने रद्द कर दिया गया है। पंजाब सरकार द्वारा यह विशेष सत्र बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक इस सत्र को लेकर पहले ही पंजाब की राजनीति में घमासान छिड़ गई थी। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने सत्र का बायकॉट किया था।
बता दें कि पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल खैहरा ने भी राज्यपाल से इस सत्र को रद्द करने की मांग की गई थी। वहीं, भाजपा ने भी इसका विरोध किया था। खैहरा ने कहा था कि इस सत्र को बुलाए जाने की कोई जरूरत नहीं है। जिसके बाद राज्यपाल ने उक्त फैसला सुनाते हुए पंजाब सरकार को यह बड़ा झटका दिया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: