Mithun Rashifal 2025

Video: 28 जुलाई तक मंगल गोचर से इस राशिवालों को होगा लाभ, बढ़ेगी आमदनी

Mithun Rashifal 2025: मंगल देव की विशेष कृपा से जुलाई माह में कई राशियों को लाभ होगा, जिसमें मिथुन राशि के जातक भी शामिल हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि मिथुन राशिवालों को इस माह और किन-किन मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।

Mithun Rashifal 2025: मंगल को नवग्रहों में सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जिसका गहरा प्रभाव हर समय किसी न किसी राशि पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई माह में 28 तारीख तक मिथुन राशिवालों पर मंगल गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। मिथुन को राशि चक्र में तीसरा स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी बुध हैं। जबकि मंगल देव साहस, शक्ति, सकारात्मक ऊर्जा, भूमि का सुख और सफलता प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

जुलाई माह में मिथुन राशिवाले यदि मेहनत करते हैं, तो मंगल की कृपा से उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि कारोबारियों को इस माह अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। मंगल के अलावा बुध देव की कृपा से भी 18 जुलाई 2025 तक मिथुन राशिवालों को आय बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 18 जुलाई को बुध अस्त अवस्था में चले जाएंगे, जिसके कारण पेमेंट में देरी हो सकती है। जबकि गुरु के कारण सामान्य फल मिलेंगे।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि इन तीनों ग्रहों के अलावा और किन-किन ग्रहों की कृपा मिथुन राशिवालों को जुलाई माह में प्राप्त होगी, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ