News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Love Rashifal 04 July 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 04 जुलाई को दोपहर 04 बजकर 32 मिनट तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ हो रहा है। जबकि राहुकाल सुबह 10 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
नक्षत्र की बात करें तो इस दिन दोपहर 04 बजकर 50 मिनट तक चित्रा रहेगा, जिसके बाद स्वाति का आरंभ होगा। शुक्रवार को शाम 07 बजकर 35 मिनट तक शिव योग रहेगा, जिसके बाद सिद्ध योग बन रहा है। इस बीच प्रात: काल 03 बजकर 18 मिनट पर चंद्र देव कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि चंद्र के इस गोचर से आपके प्रेम जीवन में क्लेश बढ़ेगा या लव लाइफ की परेशानियां दूर होंगी तो इसके लिए पढ़ें 04 जुलाई 2025, वार शुक्रवार का लव राशिफल।
विवाहित जातक किसी भी व्यक्ति के प्रेम जीवन में दखल न दें। नहीं तो आपका अपने साथी से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा आपका साथी आप पर शक भी कर सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें 04 जुलाई को अपना सच्चा प्यार नहीं मिलेगा।
विवाहित जोड़ों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मतभेद उत्पन्न होंगे। यदि सही समय पर आपने अपने साथी का पक्ष नहीं लिया तो कुछ दिनों तक आपको अपने साथी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सिंगल जातकों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान नहीं रहेंगे, जिसके कारण आपका मन भटक सकता है और आप गलत संगत में भी पड़ सकते हैं।
लव लाइफ में ताजगी उत्पन्न करने के लिए विवाहित जोड़े किसी खास जगह पर घूमने जाएं। साथ ही अपने साथी से रोमांटिक बातें करें। जो लोग लंबे वक्त से सिंगल हैं, उनके लिए दिन खत्म होने से पहले किसी पुराने खास दोस्त के घर से रिश्ता आ सकता है।
विवाहित जातकों के लिए ये दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। घरवालों से दूर जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे और किसी दिलचस्प एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे। जो लोग हाल के दिनों में रिलेशनशिप में आए हैं, उनका साथी संग मिलने का प्लान बनेगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 31 जुलाई तक कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशिवालों का पारिवारिक जीवन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
जो लोग अपने जीवनसाथी से दूर रहते हैं, उनका घर जाने का प्लान बन सकता है। काफी समय बाद जीवनसाथी से मिलकर और फेस-टू-फेस बात करके अच्छा लगेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में प्यार का फूल नहीं खिलेगा।
जो लोग अभी तक अपने ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं आ पाए हैं, वो अपने रिश्ते के बारे में सोचना बंद करें और करियर पर फोकस करें। नहीं तो जल्द आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। जबकि विवाहित जोड़ों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी संग ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन जितना भी वक्त आप अपने साथी के साथ बिताएंगे वो खास रहेगा।
जिन लोगों का अपने जीवनसाथी से झगड़ा चल रहा है वो अपने साथी से बातचीत करें या कहीं जाने का प्लान बनाएं। अविवाहित लोगों के लिए 04 जुलाई को चंद्र देव की कृपा से शादी का रिश्ता आ सकता है।
सिंगल लोगों की शादी की बात कहीं चल रही है तो वहां से सकारात्मक जवाब आने की संभावना नहीं है। विवाहित जातकों का मूड शुक्रवार को कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आएगा, जिसके कारण जीवनसाथी और ननद से तू-तू मैं-मैं हो सकती है।
जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, वो अपने साथी के साथ डेट पर जाएंगे। आपकी सुंदरता को देखकर आपका प्रेमी आपके आकर्षण से एक बार फिर प्रभावित होगा। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनका आधे से ज्यादा समय माता-पिता के साथ व्यतीत होगा।
जिन लोगों की लव लाइफ में संतुलन नहीं बन पा रहा है, वो किसी खास दोस्त की सलाह से अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें। यदि आप पहल करके अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करते हैं तो जल्द सब कुछ सही हो जाएगा।
जिन लोगों की शादी तय हो गई है, उनके लिए ये दिन अच्छा रहेगा। अचानक जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। वहीं जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते में कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होगी। रोजाना की तरह शाम का समय साथी के साथ बिताने का अवसर मिलेगा।
जो लोग अभी तक ब्रेकअप से बाहर नहीं आ पाए हैं, वो जल्दबाजी में किसी भी रिश्ते के लिए हां न करें। अन्यथा आगे का सफर आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। जिन जातकों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनका साथी घरवालों की मदद से आपको कोई खास गिफ्ट दे सकता है।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।