Ankita Bhandari Murder: नहर में मिली अंकिता की डेड बॉडी, परिजनों ने की शिनाख्त, देशभर में उठी इंसाफ की मांग
Edited By Pulkit Bhardwaj

Ankita Bhandari
Edited By Pulkit Bhardwaj

Ankita Bhandari
देहरादून: उत्तराखंड के रिजॉर्ट से लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव चिल्ला नदी से बरामद हो गया है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। ऋषिकेश के अतिरिक्त एसपी शेखर सुयाल ने इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा, “मृतका के भाई और पिता यहां थे और उन्होंने शव की पहचान की। बैराज में मिला शव अंकिता भंडारी का है।”
वहीं एक एसडीआरएफ अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है कि “सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन चल रहा था, हमने एक युवती का शव निकाला, उसके रिश्तेदार यहां आए और उसकी पहचान अंकिता भंडारी के शव के रूप में हुई। शव को ऋषिकेश के एम्स ले जाया गया।”
अभी पढ़ें – AAP सांसद ने पंजाब के राज्यपाल पर साधा निशाना, बोले– ये आदेश ‘ऑपरेशन लोटस’ के साजिश को साबित करता है
पुलिस ने अंकिता मर्डर केस के आरोपितों को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। यह सूचना फैलते ही आस-पास से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों के साथ जमकर मारपीट की।
उत्तराखंड के सीएम धामी ने घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “पुलिस काम कर रही है, उन्होंने गिरफ्तारी करने के लिए अपना काम किया है। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, चाहे अपराधी कोई भी हो।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: