नई दिल्ली: देश के सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती है। ये ट्रेन अभी कम ही रूटों पर चलती है, लेकिन मुंबई और गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पिछले दिनों आवारा पशुओं की टक्कर के कारण कई बार क्षतिग्रस्त हुई। इन घटनाओं के बाद महाराष्ट्र के पालघर में रेल मार्ग से लगे गांवों के सरपंचों को नोटिस जारी करना शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RPF की तरफ से कहा गया है कि आवारा पशुओं की देखभाल न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में कहा गया कि कई आवारा जानवर रेलवे ट्रैक के किनारे घूमते पाए जाते हैं। इसमें से कई मवेशी ट्रेनों से कुचले भी जाते हैं। इन क्षेत्रों के सरपंचों को ये निर्देश दिए गए हैं कि वो ये सुनिश्चित करें की सभी आवारा मवेशियों को गौशाला भेजा जाए।

विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नोटिस आरपीएफ के मुंबई डिवीजन द्वारा ग्राम सरपंचों को जारी किये जा रहे हैं, जिनमें अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपने मवेशियों को पटरी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को टाला जा सके। बता दें कि पिछले शनिवार को गुजरात के अतुल स्टेशन के पास मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में कुछ मवेशी आ गये थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ