Zodiac Signs: शनि-शुक्र समेत 4 ग्रह 2025 में चलेंगे उल्टी चाल; 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति!

Vakri 2025: जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है, जो ग्रह गोचर, वक्री और मार्गी के लिहाज से बेहद खास है। चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में कब-कब कौन-कौन से ग्रह वक्री होंगे और उससे किन-किन राशियों को लाभ होने की संभावना ज्यादा है।

Vakri 2025

Vakri 2025: ज्योतिष में ग्रहों के गोचर, वक्री और मार्गी का खास महत्व है। नवग्रहों में कुछ ऐसे ग्रह हैं, जो वक्री यानी अपनी सामान्य दिशा के बजाय उल्टी दिशा में चलते हैं। जब कोई ग्रह अपनी उच्च की राशि में वक्री करता है, तो उसका अशुभ प्रभाव राशियों पर पड़ता है। वहीं जब कोई ग्रह अपनी नीच की राशि में वक्री अवस्था में होता है, तो उस समय लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। साल 2025 में शनि, शुक्र, बुध और गुरु ग्रह वक्री होंगे, जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं अगले साल किस दिन और किस समय ये 4 ग्रह उल्टी चाल चलेंगे।

विज्ञापन

कब-कब ग्रह चलेंगे उल्टी चाल?

  • शुक्र वक्री- 2 मार्च 2025, रविवार को सुबह 06:04 मिनट पर
  • बुध वक्री- 15 मार्च 2025, शनिवार को दोपहर 12:15 मिनट पर
  • शनि वक्री- 13 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 09:36 मिनट पर
  • गुरु वक्री- 11 नवंबर 2025, मंगलवार को देर रात 10:11 मिनट पर

ये भी पढ़ें- Moon Transit: 2024 खत्म होने से पहले जागेगी 3 राशियों की किस्मत! वृषभ राशि में चंद्र ने किया गोचर

विज्ञापन

इन 3 राशियों को होगा विशेष फायदा!

मेष राशि

नया साल मेष राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। लव लाइफ में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने से उन्हें अच्छे से जानने का चांस मिलेगा। इसके अलावा आप अपने पार्टनर और घरवालों के साथ विदेश घूमने के लिए भी जा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। कारोबारियों के काम में दिन-रात प्रगति होगी। नए साल में अपनी दुकान खरीदने का सपना दुकानदारों का पूरा हो सकता है। उम्रदराज जातकों की सेहत आने वाले कुछ महीनों तक सही रहेगी।

कर्क राशि

नवग्रहों की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जो काम लंबे समय से पेंडिंग थे, समय के साथ वो सभी पूर्ण हो जाएंगे। अपने नाम पर मकान व कार खरीदने का सपना बिजनेसमैन का जल्द पूरा हो सकता है। कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी के कारण परेशान हैं, उनकी सेहत में सुधार आने की संभावना है। अविवाहित जातक दोस्तों के साथ विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन नए साल में खुशनुमा रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

साल 2025 इस राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। नवग्रहों की विशेष कृपा और भाग्य के साथ के कारण कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। 2025 के शुरुआत में कारोबारी अपने नाम पर घर खरीद सकते हैं। दुकानदारों की कुंडली में दुकान खरीदने का प्रबल योग बन रहा है। जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए लंबे समय से रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें आने वाले कुछ दिनों में ही खुशखबरी मिल जाएगी। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनके घर नया मेहमान आ सकता है। 30 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत नए साल में अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ