---विज्ञापन---

Delhi MCD Polls: चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, 4 दिसंबर को मतदान, सात को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और 7 दिसंबर को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 नवंबर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और 7 दिसंबर को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी।

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि दल्ली में  70 सीटें हैं। 68 विधानसभा सीटों पर 250 वार्ड हैं। यहां इलेक्शन करवाए जाएंगे। पिछली बार की ईवीएम का यूज किया जाएगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें दिल्ली की हवा में ऑक्सीजन कम…घुट रहा दम, क्या लगेगा एयर पॉल्यूशन का लॉकडाउन?

 

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह ईवीएम का यूज किया जाएगा। 50 हजार से ज्यादा ईवीएम रखी गई हैं। सबसे पहले मॉक पोल होगा। नोटा का इस्तेमाल होगा। वोटर की सुविधा के लिए फोटोग्राफ युक्त आईडी कार्ड दिखाना होगा। चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। इनमें पुलिस भी शामिल होगी। आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी। अवैध होर्डिंग्स व पोस्टरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर की परमीशन नहीं होगी।

---विज्ञापन---

दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुल 250 में से 42 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 21 सीटों को एससी समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 50 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। एमसीडी चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अभी पढ़ें वंदे भारत ट्रेन से न टकराए जानवर, RPF ने गांव के सरपंचों को भेजा नोटिस

---विज्ञापन---

बता दें कि 18 अक्टूबर को केंद्र सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नोटिफिकेशन में कहा गया था कि संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2022 है और इसे एमसीडी चुनावों के लिए मतदाता सूची के रूप में माना जाएगा। इसका मतलब है कि जो लोग 1 जनवरी, 2022 तक मतदाता बने, वे ही आगामी एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल सकेंगे। फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी में 250 नगरपालिका वार्ड हैं।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 04, 2022 04:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola