---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Zomato सीईओ Deepinder Goyal की इस चाहत की क्या आपको है खबर?

Deepinder Goyal: कारोबारी दुनिया में अपनी धाक जमा चुके Zomato के सीईओ दीपेंद्र गोयल की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। उन्हें दो बार प्यार हुआ और उन्होंने दो शादियां की हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Zomato & Blinkit: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) इस वक्त खबरों में है। ऐसा दो वजहों से है। पहली – कंपनी को 803 करोड़ का GST डिमांड नोटिस मिला है। और दूसरी – जोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट द्वारा ‘बिस्ट्रो’ की लॉन्चिंग। पहले बात करते हैं डिमांड नोटिस की। दीपेंद्र गोयल की कंपनी जोमैटो ने बताया है कि उसे गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट से कुल 803.4 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस मिला है।

नोटिस के बाद भी उछले शेयर

जोमैटो को GST का जो नोटिस मिला है, उसमें 401.7 करोड़ रुपए का टैक्स और लगभग इतनी ही राशि का जुर्माना एवं ब्याज शामिल है। इस तरह कुल मिलाकर यह रकम 803.4 करोड़ रुपए पहुंच गई है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसका पक्ष मजबूत है और वह इस नोटिस के खिलाफ अपील करेगी। कंपनी के इस कॉन्फिडेंस के चलते ही शायद कल उसके शेयर 3% से अधिक की उछाल हासिल करने में कामयाब रहे। इसके एक शेयर की कीमत 288.20 रुपए है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें – आस्था के Maha Kumbh से सबका भला, इकॉनमी होगी मजबूत, कंपनियां कमाएंगी पैसा

मार्केट पर कब्जे की चाहत

अब ‘बिस्ट्रो’की लॉन्च पर नज़र डालते हैं। बिस्ट्रो के जरिए ब्लिंकिट 10 मिनट के अंदर स्नैक्स, मील्स और बेवरेजेस की भी डिलीवरी करेगी। दीपेंद्र गोयल फूड डिलीवरी मार्केट पर बादशाहत चाहते हैं और यह कदम उनकी इसी रणनीति का हिस्सा है। एक रिपोर्ट बताती है कि देश में ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट से 2024 में 43.78 अरब डॉलर (करीब 3.71 लाख करोड़ रुपए) का रिवेन्यु जनरेट होने की उम्मीद है। 2024 से 2029 तक इसके 15.61% की वार्षिक दर से बढ़ने का अनुमान है। 2029 तक यह बाजार 90.43 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

कितने अमीर हैं Goyal?

अब जब जोमैटो और ब्लिंकिट की बात निकली है, तो उसके मालिक दीपेंद्र गोयल (Deepinder Goyal) के बारे में भी कुछ बात कर लेते हैं। गोयल की नेट वर्थ 9300 करोड़ रुपए के आसपास है। दीपेंद्र गोयल की लव लाइफ भी बेहद दिलचस्प रही है। उन्हें दो बार प्यार हुआ और उन्होंने दो शादियां की हैं। गोयल ने कुछ वक्त पहले ही मेक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज से दूसरी शादी रचाई थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by The Great Indian Kapil Show Only On Netflix (@thegreatindiankapilshow)

---खबर नीचे जारी है---

ऐसे मिला दूसरा प्यार

दीपेंद्र गोयल ने कपिल शर्मा के शो में ग्रेसिया मुनोज (Grecia Muñoz) के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ बताया था। गोयल ने बताया था कि पहली पत्नी से अलग होने के बाद वह काफी समय तक सिंगल थे। उनके दोस्तों ने उन्हें ग्रेसिया मुनोज से मिलवाया था। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और उन्होंने शादी करके जीवन भर एक-साथ रहने का फैसला ले लिया।

कब हुई थी पहली शादी?

ज़ोमैटो के सीईओ की पहली वाइफ का नाम कंचन जोशी है। दोनों की मुलाकात आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। कंचन और दीपेंद्र की बेटी का नाम सितारा है। दीपेंद्र गोयल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कंचन जोशी का प्यार हासिल करने के लिए करीब छह महीने तक मेहनत करनी पड़ी थी। दोनों ने 2007 में शादी की थी। कंचन जोशी दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर हैं। उनके पास दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी, आईआईटी दिल्ली से गणित में एमएससी और आईआईटी दिल्ली से गणित में पीएचडी की डिग्री है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 15, 2024 04:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola