हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Free Fire MAX का सितंबर 2025 का बूयाह पास लीक! गन स्किन्स समेत अलग-अलग इनाम पाने का मौका

Free Fire MAX में बूयाह पास हर महीने आता है और शानदार चीजें इसमें होती हैं। गन स्किन, बंडल्स और अन्य आयटम्स सितंबर 2025 के पास में आएंगे और लीक हुए इनामों की जानकारी यहां है।

विज्ञापन
बूयह पास के इनाम लीक

Booyah Pass (September 2025): Free Fire MAX में हर महीने नया Booyah Pass आता है। इस पास में आपको अलग-अलग तरह के इनाम मिलते हैं। यह आपको खरीदना होता है और फिर जब आप मिशन पूरे कर लेंगे, तो इनाम के तौर पर आपको अलग-अलग आयटम्स मिलेंगे। सभी के मन में उत्साह होता है कि अगले पास में क्या-क्या आएगा। आइए सितंबर 2025 के बूयाह पास में इनाम के तौर पर क्या-क्या आने वाला है।

Free Fire MAX के सितंबर 2025 के बूयाह पास के इनाम लीक!

फ्री फायर मैक्स का अगले महीने का पास रेगिस्तान की थीम पर आने वाला है। इससे जुड़े अलग-अलग इनाम आपको देखने को मिलेंगे। कुछ यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज ने सितंबर 2025 के पास से जुड़ी जानकारी लीक कर दी है। आपको फीमेल कैरेक्टर बंडल और मेल कैरेक्टर बंडल मिलेगा। हमेशा की तरह बैकपैक, ग्रेनेड और सर्फबोर्ड जैसी चीजें भी यहां दिखने वाली है। आइए लेवल और उनके मिलने वाले इनामों पर नजर डालते हैं:

लेवल इनाम
लेवल 1एक फीमेल कैरेक्टर बंडल, जिसके साथ एलिमिनेशन और नॉकआउट इफेक्ट होगा
लेवल 10पेट (मुफ्त पास के साथ)
लेवल 20फायर एनिमेशन के साथ मॉन्स्टर ट्रक स्किन
लेवल 30लूट बॉक्स स्किन
लेवल 40सर्फबोर्ड स्किन
लेवल 50Kar98k स्किन, जिससे रेंज डबल हो जाएगी
लेवल 70बैकपैक स्किन
लेवल 80ग्रेनेड स्किन
लेवल 90नई ग्लू वॉल स्किन
लेवल 100मुख्य मेल बंडल, जिसमें एनिमेशन और नॉकआउट इफेक्ट भी है

(नोट: यह चीज इंटरनेट पर लीक हुई है और संभव है कि जब पास आए, तो थोड़ा बदलाव देखने को मिले।)

विज्ञापन

बूयाह पास को बहुत पसंद किया जाता है। इसे डायमंड्स खर्च करके खरीदना होता है। पास खरीदने के बाद आपको मिशन नजर आएंगे। अलग-अलग मोड में चीजें करनी हैं और जैसे टास्क पूरे होंगे, वैसे-वैसे लेवल बढ़ती जाएगी। 100 लेवल पर पहुंचने पर आपको खास इनाम मिल जाएंगे। मौजूदा पास सफल रहा है और इसी वजह से अगले वर्जन पर सभी की नजर रहने वाली है।

ये भी पढ़ें:- Garena Free Fire MAX में फ्री इनाम पाने का मौका, 8 अगस्त 2025 के Redeem Codes आए सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola