हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Free Fire MAX India Cup 2025 का पूरा शेड्यूल, जानिए कब होगा 1 करोड़ के इनाम के लिए ग्रैंड फाइनल

विज्ञापन

India Cup Schedule: Free Fire MAX India Cup 2025 के ऑनलाइन क्वालीफायर्स का अंत देखने को मिल गया है। इस टूर्नामेंट द्वारा गेम की 2022 के बाद पहली बार ईस्पोर्ट्स में वापसी हो रही है। ऑनलाइन क्वालीफायर के समापन के बाद अब फैंस की नजर लीग स्टेज और फाइनल पर होगी। यह टूर्नामेंट अभी दो महीनों का बचा हुआ है। आइए India Cup के शेड्यूल पर नजर डालते हैं।

Free Fire MAX के India Cup 2025 का पूरा शेड्यूल

नीचे लीग स्टेज-ग्रैंड फाइनल का शेड्यूल और मोड समेत पूरी जानकारी दी गई है:

स्टेज मोडवीकतारीख
लीग स्टेजबैटल रॉयल मोडवीक 122-24 अगस्त 2025
लीग स्टेजबैटल रॉयल मोडवीक 229-31 अगस्त 2025
लीग स्टेजबैटल रॉयल मोडवीक 36-7 सितंबर 2025
लीग स्टेजबैटल रॉयल मोडवीक 413-14 सितंबर 2025
लीग स्टेजक्लैश स्क्वाड मोडवीक 15 सितंबर 2025
लीग स्टेजक्लैश स्क्वाड मोडवीक 212 सितंबर 2025
ग्रैंड फाइनलक्लैश स्क्वाड मोडफिनाले राउंड27 सितंबर 2025
ग्रैंड फाइनलबैटल रॉयल मोडफिनाले राउंड28 सितंबर 2025

Free Fire MAX India Cup लीग स्टेज में हिस्सा लेने वाली टीमें

ऑनलाइन क्वालीफायर्स के बाद 18 टीमों ने लीग स्टेज में जगह बनाई। नीचे पूरी लिस्ट दी गई है:

विज्ञापन
  1. Black Birds
  2. NG Pros
  3. Kar98 Army
  4. Crust Esports
  5. Ultra Instinct
  6. Jonty Gaming
  7. Team Hind
  8. S8UL
  9. GodLike Esports
  10. Team Tycoons
  11. Autobotz Esports
  12. RNX Esports
  13. Revenant XSpark
  14. Aura Esports
  15. NG Silver Eagle
  16. Total Gaming Esports
  17. Aerobotz Esports
  18. Vintage Esports
View this post on Instagram

A post shared by Free Fire India Esports (@freefireindiaesports)

तीन हफ्तों तक इन टीमों के बीच मैच होंगे। टॉप 12 टीमें फाइनल राउंड में जगह बनाएंगी और दो हफ्तों बाद टॉप 8 आगे बढ़ेंगे। टूर्नामेंट के फाइनल 27 और 28 सितंबर को देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

फ्री फायर मैक्स इंडिया कप कहां देख सकते हैं?

Free Fire MAX का India Cup 2025 देखने के लिए यूट्यूब का उपयोग करना होगा। आप 22 अगस्त से Free Fire MAX India के Esports चैनल पर टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा चैनल पर हाइलाइट्स का भी आनंद लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- BGMI में जल्द से जल्द करना है 100 RP? तो कीजिए यह 3 चीजें, दिखेगा जबरदस्त फायदा

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola