लो जी! अब YouTube से कमाई करना होगा आसान, अभी जान लें नया Update
YouTube Shorts New Update: यूट्यूब पर जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल कंपनी इस बार शॉर्ट्स वीडियोस के लिए अपडेट ला रही है। चलिए इसके बारे में जानते हैं
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

YouTube Shorts New Update: यूट्यूब अपने शॉर्ट्स प्लैटफॉर्म पर एक बड़ा अपडेट जारी करने जा रहा है, जिससे क्रिएटर्स 3 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे। यह बदलाव 15 अक्टूबर, 2024 से लागू होने जा रहा है। जो YouTube शॉर्ट्स पर यूजर्स द्वारा कंटेंट बनाने और देखने के तरीके में बदलाव को दिखाता है, जो शुरू में 60 सेकंड के वीडियो पर सीमित था। नई 3 मिनट की लिमिट क्रिएटर्स को किसी चीज को अच्छे से एक्सप्लेन करने के लिए ज्यादा स्पेस देगा।
पहले, YouTube शॉर्ट्स क्विक, अट्रैक्टिव वीडियो पर फोकस्ड था जो आमतौर पर एक मिनट से कम समय के होते थे। इन छोटे वीडियो ने YouTube को TikTok और Instagram Reels जैसे अन्य प्लेटफॉर्म को टक्कर देने में मदद की है। हालांकि, अब प्लेटफॉर्म लंबे वीडियो का सपोर्ट करने के लिए तैयारी कर रहा है, जिससे क्रिएटर्स को अपना कंटेंट तैयार करने के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा। बता दें कि ये बदलाव पहले अपलोड किए गए वीडियो को एफेक्ट नहीं करेगा।

लंबी वीडियो के अलावा, YouTube कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वीडियो को ज्यादा मजेदार और आकर्षक बनाने के लिए कई नए फीचर्स भी ला रहा है। जल्द ही प्लेटफॉर्म पर आपको टेम्प्लेट भी देखने को मिल जाएंगे। यह सुविधा यूजर्स को शॉर्ट पर “रीमिक्स” बटन पर टैप करके और “Use this template” को सेलेक्ट करके ट्रेंडिंग वीडियो को आसानी से रीमिक्स और फिर से बनाने की सुविधा देगा। इससे क्रिएटर्स के लिए ट्रेंड पर जाना और पॉपुलर कंटेंट में अपना पर्सनल टच जोड़ना आसान हो जाएगा।
आने वाले महीनों में एक और अपडेट रोल आउट किया जाएगा, जो शॉर्ट्स में ज्यादा YouTube कंटेंट को ऐड करने की सुविधा देगा। क्रिएटर्स जल्द ही अपने शॉर्ट बनाने के लिए म्यूजिक वीडियो सहित कई YouTube वीडियो से क्लिप का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह सुविधा YouTube यूनिवर्स के साथ और भी ज्यादा क्रिएटिविटी करने की सुविधा देगा।
इसके अलावा, Google DeepMind का बेहतर वीडियो मॉडल, Veo, इस साल के अंत में शॉर्ट्स में भी ऐड किया जाएगा, जो क्रिएटर्स को ज्यादा पावरफुल वीडियो बैकग्राउंड और स्टैंडअलोन क्लिप ऑफर करेगा। इन नए फीचर्स के साथ कहीं न कहीं यूट्यूब से अब कमाई करना और भी आसान हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: