X Down: लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर यानी एक्स डाउन हो गया। इसके प्रभावित होने से कई यूजर्स को प्लेटफॉर्म को चलाने में समस्या का सामना करना पड़ा। अमेरिका में एक्स यूजर्स को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम के अनुसार 28 अगस्त, सोमवार को अमेरिका में एक्स हजारों यूजर्स के लिए बंद हो गया। इसके मुताबिक करीब 17 हजार से ज्यादा रिपोर्ट सामने आई हैं जिन्हें एक्स को चलाने में समस्या हुई है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी पहली घटना नहीं है जब एक्स डाउन हुआ है। इससे पहले भी कई तरह से यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जुलाई में एक्स के डाउन होने की समस्या देखी गई थी। इस दौरान कई यूजर्स को लॉगिन करने में दिक्कत आ रही थी। जबकि, मार्च और फरवरी में भी ट्विटर की सर्विस का लाभ यूजर्स घंटों तक नहीं उठा सके थे।
हाल ही में बदला ट्विटर का नाम
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने हाल में प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किए हैं। इस दौरान सिर्फ प्लेटफॉर्म का नाम ही नहीं बल्कि लोगो और अन्य तरह के बदलाव किए गए। इनमें ट्विटर का नाम एक्स कर दिया गया। जबकि, प्लेटफॉर्म से नीली रंग की चिड़िया को हटाकर एक्स लोगो कर दिया गया। इसके अलावा ट्विटर डॉट कॉम (Twitter.com) की जगह एक्स डॉट कॉम (X.com) कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
5 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
7 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
8 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
10 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines