X Down: दुनिया भर में कई लोगों के लिए गुरुवार सुबह से ही ट्विटर डाउन हो गया और यूजर्स को ट्वीट नहीं दिख रहे हैं। जबकि ट्विटर की वेबसाइट और ऐप्स चालू हैं, यूजर्स को उनके किसी भी टैब पर कोई ट्वीट नहीं दिखाई दे रहा रहा है। सभी टैब जिनमें Following, फॉर यू और लिस्ट्स शामिल हैं ये सभी इस वक्त खाली दिख रहे हैं।
70,000 से ज्यादा लोगों ने किया रिपोर्ट
डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म का यूज न कर पाने की वजह से पिछले कुछ मिनटों में 70,000 से अधिक रिपोर्ट मिली हैं और इस समय, इस समस्या के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
मार्च और जुलाई में भी हुआ था डाउन!
यह पहली बार नहीं है कि एक्स को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। एलोन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म को इस साल मार्च और जुलाई में भी इस आउटेज का सामना किया था। जुलाई में, डाउनडिटेक्टर ने बताया कि एक्स यूएस और यूके में 13,000 से भी ज्यादा बार डाउन हुआ है। यूजर्स ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें बार-बार अपने अकाउंट पर प्लीज वेट का नोटिफिकेशन मिल रहा था।
ये भी पढ़ें : एक Code डायल करते ही खाली हो सकता है आपका Account!
बता दें कि इसी तरह 6 मार्च को भी प्लेटफॉर्म कुछ घंटों के लिए डाउन हो गया था। कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे इसे यूज नहीं कर पा रहे हैं। ऐप और वेबसाइट पर लिंक, तस्वीरें और वीडियो तक पहुंचने का प्रयास करते समय समस्या आ रही है। इस डाउन से भी करोड़ों लोग प्रभावित हुए और कुछ क्षेत्रों में कई लोगों ने बताया कि वेबसाइट स्लो हो गई थी।
फरवरी में भी डाउन हुई थी सर्विस
इससे पहले फरवरी महीने में भी ट्विटर यानी X की सर्विस डाउन हो गई थी। कुछ का कहना है कि एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, तब से कई बार इसमें टेक्निकल प्रॉब्लम आ चूकी है। फिलहाल अभी तक ट्विटर की तरफ से प्लेटफार्म के डाउन होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
5 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
7 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
8 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
10 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines