आज की दुनिया इंटरनेट पर टिकी है। फाइल डाउनलोड करना हो, वीडियो देखना हो या ऑनलाइन काम करना – हर जगह स्पीड की अहमियत है। 5G आने के बाद लोगों को तेज इंटरनेट का अनुभव मिला, लेकिन अब चीन ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ऐसा काम कर दिया है जो भविष्य को बदल सकता है।
चीन ने डेवलप किया पहला 6G चिप
चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का पहला ऑल-फ्रीक्वेंसी 6G चिप बना लिया है। इस चिप की खासियत है कि यह मौजूदा इंटरनेट से 5,000 गुना तेज स्पीड देगा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे 100 जीबीपीएस प्रति सेकंड तक की इंटरनेट स्पीड मिल सकती है। मतलब, कुछ ही सेकंड में आप 50 जीबी की 8K फिल्म डाउनलोड कर पाएंगे।
गांवों पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
अब तक हाई-स्पीड इंटरनेट सिर्फ शहरों तक ही सीमित था। लेकिन यह नया 6G चिप ग्रामीण इलाकों में भी तेज इंटरनेट देने में मदद करेगा। इससे शहर और गांव के बीच इंटरनेट स्पीड का फर्क कम हो जाएगा। यानी भविष्य में गांव में बैठकर भी लोग सुपरफास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें-खतरे में 250 करोड़ Gmail अकाउंट! गूगल ने जारी की चेतावनी-जल्दी बदलें पासवर्ड
कैसे बनी ये यूनिक चिप
यह चिप चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी और सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के वैज्ञानिकों ने मिलकर तैयार की है। इसका साइज नाखून जितना छोटा है, लेकिन इसमें इतनी ताकत है कि यह 0.5 GHz से लेकर 115 GHz तक की फ्रीक्वेंसी पर काम कर सकती है। पहले इसके लिए कई अलग-अलग चिप की जरूरत होती थी, लेकिन अब एक ही चिप सब कुछ कर देगी।
भीड़भाड़ में भी चलेगा तेज इंटरनेट
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस 6G चिप के इस्तेमाल से ऐसी जगहों पर भी तेज़ इंटरनेट मिलेगा, जहां एक साथ लाखों लोग जुटते हैं। चाहे कोई कंसर्ट हो, स्पोर्ट्स स्टेडियम हो या बड़ा पब्लिक इवेंट – नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
कब मिलेगा इसका इस्तेमाल
अभी यह साफ नहीं है कि 6G चिप का कमर्शियल इस्तेमाल कब शुरू होगा। लेकिन इतना तय है कि यह खोज इंटरनेट की दुनिया में क्रांति ला सकती है। जब यह आम लोगों तक पहुंचेगी, तब इंटरनेट का अनुभव वैसा होगा, जैसा आज हम सिर्फ सोच सकते हैं।
ये भी पढ़ें-YouTube पर अब क्रिएटर्स की कमाई होगी डबल, आया नया धांसू फीचर
संबंधित खबरें
अब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
46 mins agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
23 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines