
WhatsApp के तीन तगड़े फीचर, अकाउंट Hack होने पर मिलेगा अलर्ट
Whatsapp Tips and Tricks 2024: क्या आप भी WhatsApp का यूज करते हैं? तो ये 3 हिडन फीचर जरूर जान लें, इसमें से एक तो आपके अकाउंट को हैक होने से भी बचा सकता है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini
Whatsapp Tips and Tricks 2024: मेटा के स्वामित्व वाला मेसिजिंग प्लेटफार्म इन दिनों बहुत से यूजर्स की पहली पसंद बन गया है। आज भारत समेत दुनियाभर में इसके करोड़ों यूजर्स हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर रोल आउट करती रहती है। हाल ही में मेटा ने वॉइस नोट में व्यू वन्स, चैनल के लिए पॉल फीचर पेश किया था। हालांकि ऐप में कुछ ऐसे फीचर्स भी मौजूद हैं जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। खास बात यह है कि ये फीचर्स आपका अकाउंट हैक होने से भी बचा सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही 3 कमाल के फीचर लेकर आये हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।
WhatsApp का ये एक बहुत ही कमाल का फीचर है जिसे हम में से ज्यादातर लोग यूज ही नहीं करते लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये आपका अकाउंट हैक होने से भी बचा सकता है। अगर आपके पास मल्टीपल डिवाइस हैं तो ऐसे में जब भी कोई आपका अकाउंट लॉग इन करने के लिए ट्राई करेगा तो आपके दूसरे डिवाइस पर एक सिक्योरिटी नोटिफिकेशन दिखाई देगा। हालांकि इसके लिए आपको दूसरे फोन पर भी इस सेटिंग को ऑन करना होगा।
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
वीडियो से जानें Top 10 Crazy Hidden WhatsApp Features
इस फीचर का यूज करके आप अपनी प्रोफाइल फोटो को हाईड कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले सेटिंग और फिर प्राइवेसी ऑप्शन में जाना होगा। यहां से आप अपनी प्रोफाइल फोटो को कांटेक्ट पर सेट कर दें। इसके बाद आपका प्रोफाइल पिक्चर सिर्फ और सिर्फ सेव कांटेक्ट को ही दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
इसके अलावा इसी प्राइवेसी ऑप्शन में आपको एक कॉल्स का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके जरिए आप स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल ये ऑप्शन ऐसी कॉल्स को म्यूट कर देता है जो आपके कांटेक्ट लिस्ट में सेव नहीं है। खास बात यह है कि ये फीचर आपको स्कैम होने से भी बचा सकता है क्योंकि ज्यादातर स्कैमर्स WhatsApp के जरिए ही स्कैम कॉल्स करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: