WhatsApp पर आ रहा है Status Sharing का नया Update! वेब यूजर्स कर सकेंगे यूज
WhatsApp Status Sharing Update: व्हाट्सएप पर जल्द ही एक नया अपडेट जारी होने वाला है। वेब यूजर्स को स्टेटस शेयरिंग करने का नया ऑप्शन मिलेगा।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Status Sharing Update: आज के समय में व्हाट्सएप एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जो भारत समेत अन्य देशों के लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को दुनिया भर के यूजर्स पसंद करते हैं। कंपनी भी अपने यूजर्स को बनाएं रखने के लिए तरह-तरह के नए फीचर जारी करती रहती है। नए अपडेट के साथ यूजर्स के लिए भी व्हाट्सएप को चलाने का मजा दोगुना बढ़ जाता है।
एंड्रॉइड, आईफोन यूजर्स के अलावा प्लेटफॉर्म पर वेब यूजर्स के लिए भी फीचर्स जारी होते रहते हैं। एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए पहले से मौजूद स्टेटस शेयरिंग फीचर अब व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए भी जल्दी आने के लिए तैयार है। व्हाट्सएप के हर अपडेट और फीचर्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo ने प्लेटफॉर्म पर आ रहे नए अपडेट की जानकारी दी है।
WABetaInfo ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए नए अपडेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया “व्हाट्सएप वेब क्लाइंट के लिए स्टेटस अपडेट शेयरिंग फीचर ला रहा है।” अपडेट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए लिखा कि व्हाट्सएप वेब यूजर्स भी स्टेट शेयर कर सकेंगे, जिसकी अभी टेस्टिंग चल रही है।
WhatsApp is rolling out status update sharing feature for the web client!
The ability to share status updates finally extends to WhatsApp Web, and it's available to some beta testers!https://t.co/uHQF6RgUP1 pic.twitter.com/JgcM7nob1h
— WABetaInfo (@WABetaInfo) December 26, 2023
व्हाट्सएप वेब पर स्टेटस शेयर फीचर जल्दी ही रोल आउट हो सकता है। इस अपडेट के आने के बाद वेब यूजर्स स्टेटस को साझा कर सकेंगे। उम्मीद है कि प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को स्टेटस शेयरिंग का ऑप्शन स्टेटस व्यू के पास ही शो होगा। फिलहाल, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वीडियो में जानिए कैसे WhatsApp Status को एचडी क्वालिटी में शेयर किया जा सकता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि मोबाइल यूजर्स के लिए व्हाट्सएप पर स्टेटस शेयर करने के कई ऑप्शन्स हैं। आप वॉइस, वीडियो और तस्वीर को भी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा स्टेटस को फेसबुक पर भी सीधा शेयर करने का ऑप्शन मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: