WhatsApp Tips and Tricks: अनजान नंबर से आती है व्हाट्सएप पर कॉल? ऐसे मिनटों में करें साइलेंट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Tips and Tricks: प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर कई तरह के फीचर्स और अपडेट आते रहते हैं। इसके जरिए कंपनी की हमेशा से कोशिश रही है कि वो अपने यूजर्स की सुरक्षा का ध्यान रखें, साथ ही भरोसा बनाएं रखें। हालांकि, पिछले कई महीने से प्लेटफॉर्म पर अनजान कॉल्स के जरिए स्कैम के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में व्हाट्सएप पर एक खास फीचर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है।
दरअसल, कंपनी की ओर से यूजर्स की सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाने की कोशिश में एक फीचर (WhatsApp Feature) जारी किया गया है, जिसके जरिए अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को साइलेंट (How to Silence Call on WhatsApp) किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस एक सेटिंग को ऑन करना होगा, जिसके बाद अनजान नंबर से आ रही कॉल्स डिफॉल्ट रूप से साइलेंट हो सकेगी।
अनजान नंबर की कॉल को सेटिंग के जरिए आप साइलेंट कर सकते हैं। इसके बाद आपके पास जब भी कोई कॉल आएगी, तो डिफॉल्ट रूप से ये साइलेंट हो जाएगा। हालांकि, इसका पता आपको नोटिफिकेशन के जरिए चल सकेगा कि आपके पास किस नंबर से कॉल आई है। WhatsApp के कॉल लिस्ट में आप इन कॉल्स को देख पाएंगे। साथ ही आपको उन्हें फिर से कॉल करने का भी ऑप्शन मिलेगा।
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने व्हाट्सएप पर अनजान नंबर को साइलेंट करने की सुविधा सिक्योरिटी फीचर के तौर पर की है। इसे फीचर को यूजर्स खुद इनेबल करेंगे जिसके बाद ये अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को अपने आप साइलेंट कर देगा।
ऊपर बताए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को आप अपना सकते हैं, जिसके बाद आपके व्हाट्सएप पर आ रही अनजान नंबर से कॉल अपने आप साइलेंट हो सकेगी। अगर आपको ‘Silence unknown callers’ का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो प्ले स्टोर से पहले अपने ऐप को जरूर अपडेट कर लें। इसके बाद आप इसे सेटिंग से ऑन कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: