WhatsApp पर आ रहा एक और धांसू फीचर, अब बिना फोन नंबर के भी कर सकेंगे Login
WhatsApp Email Verification Feature: अब कंपनी एक ऐसे जबरदस्त फीचर पर काम कर रही है जिसका यूज करके आप बिना नंबर के भी लॉग-इन कर सकेंगे।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

WhatsApp Email Verification Feature: WhatsApp का यूज तो आज हर कोई करता है, लेकिन जब भी हम एक नया फोन खरीदते हैं तो फिर से सभी डाटा के साथ उसे लॉग-इन करना काफी मुश्किल भरा काम बन जाता है। इसके लिए एसएमएस के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन करके ही आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़ सकते हैं, लेकिन क्या होगा अगर आपका फोन नंबर बंद हो जाए या आपका फोन चोरी हो जाए?
ऐसे में आप तब तक लॉग-इन नहीं कर पाएंगे जब तक उसी नंबर से वेरिफिकेशन न किया जाए। अभी तक WhatsApp पर लॉग-इन करने के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन के अलावा कोई भी साइड ऑप्शन मौजूद नहीं है। हालांकि अब कंपनी एक ऐसे जबरदस्त फीचर पर काम कर रही है जिसका यूज करके आप बिना नंबर के भी लॉग-इन कर सकेंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ें : भारत के बाद Apple ने आर्मेनिया में IPhone यूजर्स को भेजी चेतावनी, क्या सच में हैक हो रहे हैं Phone?
WABetaInfo के अनुसार, कंपनी एक ईमेल वेरिफिकेशन फीचर की टेस्टिंग कर रही है जो यूजर्स को अपने फोन नंबर के अलावा ईमेल का यूज करके अपने खाते में लॉग इन करने की सुविधा देगा। यह नई सुविधा मौजूदा वेरिफिकेशन प्रोसेस में जल्द ही ऐड होने जा रही है, हालांकि आप एसएमएस के जरिए भी वेरिफिकेशन कर सकेंगे। अगर यूजर्स को एसएमएस के जरिए 6-डिजिट ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है तो भी आप इस फीचर का यूज करके अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं। लॉग-इन करने के लिए ये एक और साइड ऑप्शन बन जाएगा।
व्हाट्सएप का “ईमेल वेरिफिकेशन” फीचर फिलहाल एंड्रॉइड और आईओएस के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध है। यूजर्स इस नए फीचर को अकाउंट सेटिंग में जाकर यूज कर सकते हैं। WABetaInfo द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, व्हाट्सएप पर ईमेल वेरिफिकेशन फीचर को सेट करना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ ईमेल एड्रेस डालना होगा। एक बार जब यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस दर्ज कर लेते हैं, तो उन्हें इसे वेरीफाई भी करना होगा। अगर यूजर्स अपने ईमेल एड्रेस को वेरीफाई नहीं करते हैं, तो उन्हें ऐसा करने के लिए कहा जाएगा, और एक बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप वेरीफाई कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: