WhatsApp 3D Avatar लॉन्च, अब प्रोफाइल में लगा सकेंगे थ्रीडी फोटो! जानिए तरीका
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
WhatsApp 3D Avatar Feature: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कई तरह के अपडेट लेकर आता रहता है। ऐसे में यूजर्स के लिए इसे चलाने का मजा और दुगना हो जाता है। इस बार प्लेटफॉर्म पर नया 3D अवतार फीचर जारी किया गया है। इस नए फीचर्स यूजर्स के लिए ऐप को चलाना पहले से भी ज्यादा मजेदार हो सकता है। आइए व्हाट्सएप के नए 3D अवतार फीचर के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Tecno Megabook S1 Laptop लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
व्हाट्सएप के नए 3D अवतार फीचर की मदद से यूजर्स अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो (WhatsApp DP) को नया रूप दे सकेंगे। इसमें यूजर्स को सिर्फ प्रोफाइल फोटो बदलने का मौका नहीं बल्कि चैट स्टिकर की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में आप चैटिंग के दौरान अपने अवतार को स्टिकर में बदलकर सेंड कर सकते हैं।
मेटा फैमिली के दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे- इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अवतार फीचर पहले से उपलब्ध है। वहीं, अब इसे WhatsApp पर भी रोलआउट कर दिया गया है। मेटा कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप पर इस फीचर को आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया है। इसे पेश करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वो व्हाट्सएप पर अवतार ला रहे हैं, जिसे आप चैट में स्टिकर के तौर पर यूज कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर आप दो तरीकों से अपने अवतार को क्रिएट कर सकते हैं। इनमें आपको कई तरह के हेयर स्टाइल, आउटफिट और फेसियल फीचर का ऑप्शन मिलता है। आप अपने आवतार को कई अलग-अलग इमोशन और एक्शन को दिखाते हुए भी स्टिकर तैयार कर सकते हैं। इसमें 36 कस्टम अवतार स्टिकर ऑप्शन्स शामिल हैं। आप अपने थ्रीडी अवतार को स्टिकर के तौर पर सेंड कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपनी प्रोफाइल फोटो के तौर पर भी अवतार को सेट कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: