Vivo T2 Series भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत होगी 20,000 से कम
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Vivo T2 Series: पिछले साल चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने भारतीय बाजार में वीवो टी1 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में तीन मॉडल Vivo T1, Vivo T1 44W और Vivo T1x शामिल है। ये सभी स्मार्टफोन iQOO Z6 डिवाइस के रीब्रांडेड हैं। अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवो अपनी वीवो टी2 सीरीज को पेश करने की तैयारी में है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी इस फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च करेगी।
प्राइसबाबा के मुताबिक, वीवो टी2 सीरीज भारत में अप्रैल के मध्य तक लॉन्च होगी। रिपोर्ट में में कहा गया है कि इस सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन और मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट द्वारा संचालित दो डिवाइस होंगे।
हालांकि, टी2 सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले फोनों के सटीक नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें Vivo T2 और Vivo T2x मॉडल शामिल हो सकता है। इन दोनों की कीमत देश में 20,000 रुपये होने की उम्मीद है।
इन दोनों हैंडसेट को कुछ हफ्ते पहले Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया था। फोन्स FHD + डिस्प्ले के साथ एक ड्यूड्रॉप नॉच और Android 13 के साथ दस्तक दे सकता है।
प्रोसेसर की जहां तक बात है तो कहा जा रहा है कि वीवो टी2 (V2222) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 एसओसी द्वारा संचालित होगा, जबकि वीवो टी2 एक्स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिप होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन दोनों फोन की लॉन्चिंग के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। देखना होगा कि, इस सीरीज की टीजर कब जारी करता है, ताकि इसके स्पेसिफिकेशन्स सहित लॉन्चिंग डेट की जानकारी सामने आ सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: