VR हेडसेट से जुड़े वो जवाब जो आपके लिए जानना जरूरी? पीएम मोदी ने काशी में यूज किया ये गैजेट

Virtual Reality headset: वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट हमें बिना ट्रैक पर उतरे फॉर्मूला 1 रेसिंग कार चलाने का अहसास दे सकता है। इस पर 1960 से काम हो रहा है, लेकिन पहला हेडसेट लॉन्च करने में कई साल लगे। हाल ही में 24 घंटे वीआर हेडसेट पहनने का चैलेंज ट्रेंड में रहा था। बाजार में तीन तरह के वीआर हेडसेट मिलते हैं।

Virtual Reality headset, narendra modi, Uttar Pradesh

वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट

विज्ञापन

Virtual Reality (VR) headset: वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट पर देश-विदेश की कई बड़ी टेक कंपनियां काम कर रही हैं। इन टेक कंपनियों का दावा है कि स्मार्टफोन की तरह आने वाले समय में यह हर घर की जरूरत बनेगा। इंटरनेट क्रांति के बाद यह आधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के बेहतर यूज का एक स्मार्ट नमूना है। बिना ट्रैक पर उतरे फॉर्मूला 1 रेसिंग कार चलाने का अहसास लेना हो या घर बैठे रोलर कोस्टर का थ्रिल फील करना हो Virtual Reality हमें बिना किसी रोक-टोक के ऑफिस वर्क से लेकर गेमिंग तक वो सब करने की आजादी देता है जो भागदौड़ की जिंदगी में समय की किल्लत होने का बहाना बना हम नहीं कर पा रहे हैं।

Advertisment

सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी रोपवे का इंस्पेक्शन करते हुए वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट का यूज किया। हाल ही में कुछ यूट्यूब इन्फ्लुएंसर ने 24 घंटे वीआर हेडसेट पहनने का चैलेंज लिया था, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रहा था।

इससे कैसा दिखता है 

वर्चुअल रियलिटी ऐसी तकनीक है जो हमें अपने से किसी दूर चीज का पास होने का अहसास कराती है। वीआर हेडसेट पहनने के बाद हम जहां देखते या सिर घुमाते हैं, वहीं हमें अपनी सिलेक्ट की गई तस्वीरें या वीडियो दिखाई देंगी।

विज्ञापन

कर सकते हैं दुनिया की सैर 

कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर पर बेस्ड यह टेक्नोलॉजी घर बैठे हमें दुनिया की सैर करवा सकता है। मसलन आप रोपवे पर नहीं बैठे लेकिन उस पर बैठने का फील लेना चाहते हैं तो वीआर हेडसेट पहननकर आप इसका अहसास कर सकते हैं।

विज्ञापन

साउंड और मोशन का लाइव अहसास 

वीआर में हमें 360 डिग्री एंगल से वीडियो या फोटो दिखाई पड़ती है। इसमें साउंड और मोशन को हम उस जगह लाइव होने जैसा अहसास करते हैं। यंगस्टर्स में गेमिंग के लिए यह काफी पॉपपुर है।

विज्ञापन

तीन तरह के हेडसेट

पीसी से कनेक्ट कर हमे इससे गेमिंग के अलावा किसी इवेंट को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा हम इसे हम स्मार्टफोन में भी यूज कर सकते हैं। बाजार में कार्डबोर्ड वीआर डिवाइस, प्लास्टिक हेडसेट्स और गियर वीआर हेडसेट आते हैं

विज्ञापन

कीमत और कब से हो रहा काम

इंडिया में वीआर हेडसेट की कीमत 1200 रुपये से शुरू हो जाती है। जो 50000 रुपये तक जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल अप्रैल 1993 में आधिकारिक तौर पर पहला वीआर हेडसेट पेश किया गया था। इससे पहले 1961 से साफ्टवेयर इंजीनियर काम करने लगे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ