USB Condom क्या है और इसको कैसे करते हैं इस्तेमाल? जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

What is USB Condom: बदलते समय के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। मार्केट में कई ऐसे गैजेट्स आ चुके हैं जिनके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं है। जबकि, कुछ गैजेट्स और टेक्नोलॉजी के बारे में लोगों को पता है। इनसे काम को आसान किया जा सकता है, लेकिन कई बार कुछ गैजेट्स हमारी सुरक्षा के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। बात करें स्मार्टफोन की तो इसका इस्तेमाल करने के लिए कई बार हमें कई डिवाइसों का सहारा लेना पड़ता है, जिनमें से एक यूएसबी भी है। इसके जैसा ही एक “यूएसबी कंडोम” भी है लेकिन इसका इस्तेमाल डाटा ब्लॉकर्स के तौर पर किया जाता है। आइए आपको यूएसबी कंडोम क्या है और इसको कैसे इस्तेमाल करते है? आइए जानते हैं।
सबसे पहले यूएसबी कंडोम होता क्या है, इसके बारे में ही जान लेते हैं। दरअसल, जूस जैकिंग स्कैम से बचने के लिए यूएसबी कंडोम को तैयार किया गया है। इसके जरिए डाटा ट्रांसफर जैसे स्कैम पर रोक लगाई जा सकती है। ये एक छोटा सा यूएसबी एडॉप्टर है, जो एक इनपुट और आउटपुट पोर्ट है। इसके इस्तेमाल से आप मोबाइल को पावर सप्लाई दे सकते हैं लेकिन अगर कोई डेटा ट्रांसफर करने जैसा स्कैम करना चाहेगा तो उस पर रोक भी लग सकेगी।
इस इनपुट और आउटपुट पोर्ट को खासतौर पर जूस जैकिंग के शिकार होने से बचाने के लिए तैयार किया गया है। इस छोटे से यूएसबी एडॉप्टर के जरिए डाटा एक्सचेंज पर पूरी तरह से रोक लग जाती है। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 10 डॉलर यानी लगभग 714 रुपये है। जबकि, भारतीय बाजार में इसे 500 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक के बीच में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
पब्लिक जगहों जैसे होटल, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन या बस अड्डे पर आपने देखा होगा कि यूएसबी पोर्ट से लोग अपने लैपटॉप या फोन को चार्ज करते हैं। ऐसे में कई लोग जूस जैकिंग स्कैम के भी शिकार हो जाते हैं और फोन का सारा डाटा चोरी हो जाता है। ऐसे में यूजर्स अपने डाटा को चोरी होने से बचाने के लिए आप पब्लिक जगहों पर USB कंडोम का यूज कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: