Twitter Edit Tweet Button: ट्विटर को हाल ही में एलन मस्क ने खरीद लिया है। मालिक बनने के बाद मस्क की ओर से कई निर्णय लिए गए हैं जिनमें से एक ट्विटर का नया फीचर का ऐलान भी है। पिछले कई दिनों से ट्विटर पर एडिट बटन को लेकर चर्चाएं हो रही थीं।
इसे लेकर काफी समय से कहा जा रहा था कि ट्वीट एडिट फीचर (Tweet Edit Button Feature) को सिर्फ ब्लू सब्सक्राइबर (Twitter Blue Tick) ही यूज कर सकेंगे। हालांकि, अब एलन मस्क ने एडिट फीचर का ऐलान करते हुए फीचर्स से संबंधित जानकारी भी दी है, जिसमें पता चला है कि इस फीचर का इस्तेमाल चुनिंदा यूजर्स ही कर सकते हैं।
सिर्फ इन यूजर्स के लिए होगा ट्वीट एडिट फीचर
अगर आप ट्विटर पर ट्वीट्स एडिट फीचर का यूज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हर महीन 400 रुपये चुकाने होंगे। कंपनी की ओर से कहा गया है कि प्रतिमाह 400 रुपये देने वाले सब्सक्राइबर्स ही इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ट्वीट करने के इतने समय तक कर सकते हैं एडिट
अगर आप हर महीने 400 रुपये चुकाकर ट्वीट एडिट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ट्वीट करने से 30 मिनट के अंदर ही इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर 30 मिनट से ज्यादा समय हो जाएगा तो आप अपना ट्वीट एडिट नहीं कर सकेंगे।
इससे पहले यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट करने के लिए Undo Tweet फीचर का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, अब एडीट बटन के जरिए यूजर आसानी से पोस्ट को एडीट कर सकेंगे।
एडिट ट्वीट बटन
अगर आप भी अपने ट्वीट को एडिट करना चाहते हैं तो इसका ऑप्शन आपको ट्वीट में दिखने वाले ऑप्शन में शो होगा। ऊपर दिखाई दे रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें। यहां आपको कई ऑप्शन्स मिलेंगे, जिनमें डीलिट ट्वीट के बाद दूसरा ऑप्शन एडिट ट्वीट का होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप अपने ट्वीट को आसानी से एडीट कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 hr agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
21 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines