Twitter की टक्कर में उतारे गए नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पर जल्दी ही कई नए शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इन फीचर्स के तहत यूजर्स को ऑटो-डिलीट का भी ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर के तहत यूजर् अपने पुराने पोस्ट को डिलीट कर पाएंगे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पूछे गए 90 दिनों के बाद ऑटो-डिलीट पोस्ट से संबंधित एक फीचर रिक्वेस्ट के जवाब में इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने सोमवार को लिखा, “मैं 30 दिन के ऑटो-डिलीट के बारे में सोच रहा था, लेकिन हो सकता है यूजर्स की च्वॉइस के मुताबिक 90 दिन बेहतर हो…।”

विज्ञापन

क्या है Threads

मेटा के स्वामित्व वाले Instagram ने नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जिसे Threads नाम दिया गया है। इसमें अभी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं और जल्दी ही बहुत से नए अपडेट्स भी जारी किए जाएंगे। फिलहाल नए एप्लिकेशन में वर्तमान में प्रत्यक्ष संदेश, “फ़ॉलोइंग” फ़ीड, पूर्ण वेब संस्करण, कालानुक्रमिक फ़ीड जैसी बहुत सी सुविधाएं नहीं हैं।

विज्ञापन

100 देशों में एक साथ किया गया था लॉन्च

Meta ने गत सप्‍ताह 100 देशों में iOS और Android यूजर्स के लिए Threads App लॉन्च किया था। यह वर्तमान में ऐप स्टोर पर टॉप फ्री ऐप है। इस ऐप को लॉन्च के बाद केवल दो घंटे में 20 लाख यूजरों ने साइन-अप किया। सात घंटे में यह आंकड़ा एक करोड़, 12 घंटे में तीन करोड़ और शुक्रवार तक सात करोड़ पर पहुंच गया था। लॉन्च के कुछ ही दिनों के भीतर थ्रेड्स ने नौ करोड़ यूजर साइन-अप को पार कर लिया है।

Threads को लेकर Elon Musk ने उड़ाया मार्क जुकरबर्ग का मजाक

Twitter के मालिक एलन मस्क ने मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग का मजाक उड़ाया और कहा, “जुक इज अ कक” पिछले सप्‍ताह मस्क ने कहा था, “कम्पीटिशन ठीक है, लेकिन नकल नहीं।” मस्क ने 2017 में जुकरबर्ग पर पलटवार करते हुए कहा था कि मेटा सीईओ की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की समझ “सीमित” है। हालांकि इस पर मार्क की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ