Sim Deactivation: Sim Recharge से जुड़ा ये नियम 99% लोग नहीं जानते, कहीं बंद न हो जाएं आपका नंबर

अगर आपने लंबे समय से अपने सिम को रिचार्ज नहीं किया है तो हो सकता है कि आपका नंबर बंद या बैन हो जाए। आइये इस नियम के बारे में जानते हैं।

Sim Card

Sim Card का खास नियम

विज्ञापन
Advertisment

मोबाइल सिम कार्ड को रिचार्ज न किए जाने पर ये डिएक्टिवेट हो सकता है और किसी और को अलॉट किया जा सकता है। जिसन लोगों के इसकी वैलिडिटी टाइम लाइन के बारे में पता नहीं होता है , उन लोगों को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइये इससे जुड़े नियम के बारे में जानते हैं।

सिम कार्ड से जुड़े नियम

अक्सर हम हड़बड़ी में अपना फोन रिचार्ज करना भूल जाते हैं तो ऐसे में क्या आपका नंबर तुरंत बंद हो जाता है? नहीं ऐसा नहीं होता है नंबर को रिचार्ज न करने पर आपकी कंपनियां आपको इसके रिचार्ज करने के लिए मैसेज या कॉल के जरिए बताती है। ऐसे में आपको इसके बारे में पता होना जरूरी है।

अगर आप फिर भी लंबे समय तक ऐसा नहीं करते हैं तो आपका सिम डीएक्टिवेट हो जाता है। कुछ समय बाद इसे किसी और यूजर को अलॉट कर दिया जाता है। बता दें कि नंबर को 60 दिनों तक रिचार्ज न करने पर डीएक्टिवेट कर दिया जाता है।

विज्ञापन
sim

Image Credit: Freepik

सिम ट्रांसफर नियम

नंबर होने की स्थिति में सबसे ज्यादा तब होती है, जब लोग एक से ज्यादा नंबर का इस्तेमाल करते हैं। जो लोग कई सिम का इस्तेमाल करते हैं, वे अक्सर कम इस्तेमाल होने वाले सिम को रिचार्ज करना भूल जाते हैं। ऐसे में टेलीकॉम रूल्स के हिसाब से इन नंबरों को डीएक्टिवेट किया जा सकता है और री अलॉट किया जा सकता है।

विज्ञापन

आपके नंबर के ब्लॉक होने के 6 से 9 महीने के भीतर आप अपने नंबर को एक्टिवेट करा सकते हैं। केवल रिचार्ज करके आप अपने नंबर को एक्टिव कर सकते हैं। इस दौरान अगर आप ने अपने नंबर को एक्टिव नहीं किया तो  आखिरी रिचार्ज के 12 महीने बाद इस नंबर को किसी और को अलॉट कर दिया जाता है, जिसके बाद आप इस नंबर को न तो एक्टिवेट कर सकते हैं, न तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ