Samsung के सस्ते प्रीमियम फोन के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

Samsung S24 FE Price and Features Leak : सैमसंग जल्द ही एक और सस्ता Premium फोन पेश करने जा रहा है जिसकी लॉन्च डिटेल्स से लेकर कुछ फीचर्स सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में जानें

Samsung S24 FE
विज्ञापन

Samsung S24 FE Price and Features Leak: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग जल्द ही भारत में सैमसंग गैलेक्सी S24 FE 5G लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इस डिवाइस को सपोर्ट पेज पर देखा गया है और इसकी कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं। इतना ही नहीं अब इस हैंडसेट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया है जिसका मतलब है कि फोन कुछ ही हफ्तों में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैंडसेट मॉडल नंबर ‘SM-S721B/DS’ के साथ देखा गया है, जो सपोर्ट पेज पर बताए गए मॉडल नंबर जैसा ही है। इस बीच डिवाइस की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

Samsung S24 FE के स्पेसिफिकेशन  

सैमसंग S23 FE में 6.7-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 120Hz स्क्रीन हो सकती है जिसमें 1,900nits पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन मिल सकती है। इसमें सैमसंग Xclipse 940 GPU के साथ ऑक्टा-कोर Exynos 2400e चिपसेट हो सकता है। फोन Android 14 पर बेस्ड वन यूआई 6.1.1 और गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ आ सकता है।

विज्ञापन

Samsung S24 FE

Samsung S24 FE के कैमरा फीचर्स

इसमें 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,565mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 50MP OIS मेन + 12MP अल्ट्रा वाइड + 8MP टेलीफोटो रियर और 10MP सेल्फी सेंसर हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB टाइप-C पोर्ट मिल सकता है। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें IP68 रेटिंग, एल्युमीनियम फ्रेम और डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर हो सकते हैं।

विज्ञापन

Samsung S24 FE लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैंडसेट अक्टूबर 2024 में लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन, ग्रेफाइट, सिल्वर, ग्रीन और येलो शेड्स में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत $649 या $699 के बीच हो सकती है। यानी ये फोन 60 हजार रुपये के बजट में आ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ