Samsung Galaxy S25 Plus Launch: सैमसंग ने सैन जोस, कैलिफोर्निया में कंपनी के अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की घोषणा की। ये सैमसंग के नए फ्लैगशिप सीरीज हैं, जिसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज में तीनों मॉडल गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को शामिल किया गया है। हम यहां गैलेक्सी S25+ की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में जानेंगे।
Samsung Galaxy S25 Plus के फीचर्स
डिजाइन और डिस्प्ले: इस डिवाइस में कंपनी ने राउंड कॉर्नर के साथ नया टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है। S25 में 6.7-इंच का QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के साथ भी सुपर स्मूथ 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन का ऑप्शन मिलता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज: प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में कंपनी का क्वॉलकॉम का सबसे दमदार प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन- 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में पेश किया गया है। अल्ट्रा मॉडल की तरह ही ये फोन Android 15 बेस्ट One UI 7 पर काम करेगा।
कैमरा: Galaxy S25 Plus में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस मिलते हैं। इसके अलावा इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा भी है।
बैटरी और चार्जिंग: सैमसंग के इस फोन में आपको 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W अडैप्टर और 3A USB-C केबल के साथ लगभग 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इस फोन में फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर की भी सुविधा है।
Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत
Galaxy S25 की कीमत की बात करें तो इस फोन की शुरुआती कीमत 999.99 डॉलर यानी 82,418 रुपये तय की गई है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
7 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines