Samsung 5G Smartphone in India: भारत में जल्द ही 5G नेटवर्क सर्वि सस को शुरू किया जाने वाला है और लगातार स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भारतीय बाजार में कई धांसू फीचर्स के साथ 5G सपोर्ट स्मार्टफोन (5G Smartphone) को पेश कर रही है। प्रसिद्ध कंपनी सैमसंग (Samsung) ने भी भारत में अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन (Samsung Latest 5G Smartphone) लॉन्च कर दिया है।
जी हां, सैमसंग ने गैलेक्सी ऐ23 5G स्मार्टफोन (Samsung Galaxy A23 5G Smartphone) को भारत में पेश किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी A23 5G स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है।
Samsung Galaxy A23 5G Specifications
- सैमसंग गैलेक्सी A23 5G में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले है।
- एड्रॉइड 12 बेस्ड ये स्मार्टफोन One UI 4.1 पर काम करता है।
- ऑक्टा-कोर चिपसेट वाले इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है।
- इसमें Bluetooth v5.1 और डुअल बैंड WiFi सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy A23 5G Price
सैमसंग गैलेक्सी A23 5G की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। साल 2021 के जुलाई में इसके पहले वाले वर्जन को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज में पेश किया था। इसके 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
Samsung Galaxy A23 5G Availability
बात दें कि ये फोन Violet, Grey और Mint कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि Samsung Galaxy A23 को भी इसी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि फोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy A23 5G को पिंक, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A23 5G Camera
सैमसंग गैलेक्सी ऐ23 का 5जी स्मार्टफोन रियर क्वाड कैमरा सेटअप के साथ है। इसका मुख्य कैमरा 50MP, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल तक आता है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
12 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
14 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
16 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
18 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
19 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines