Realme ने आज भारत में P3 सीरीज के तहत दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं जिसे कंपनी ने Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G के नाम से पेश किया है। हालांकि कंपनी ने नए फोन्स के साथ म्यूजिक लवर्स को भी बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कंपनी ने Realme Buds Air7 और Realme Buds T200 Lite को भी फोन्स के साथ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि Realme Buds Air7 Earbuds में तो आपको 52 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने वाला है। चलिए पहले इन ईयरबड्स के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…
Realme Buds Air7 के खास फीचर्स
Realme Buds Air7 अपने 6-माइक का इस्तेमाल करके 52dB तक नॉइज कैंसलेशन एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) ऑफर करेगा। यानी इन बड्स के साथ आपका कॉलिंग एक्सपीरियंस काफी ज्यादा शानदार होने वाला है। इसमें 12.4mm ड्राइवर हैं और यह 360° Spatial Audio का सपोर्ट भी मिल रहा है। Buds Air7 में 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने वाली है। यह बड्स हाई-रेज, LHDC 5.0 को सपोर्ट करता है। यह डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटेड है। Realme Buds Air7, Realme और Flipkart पर आइवरी गोल्ड, मॉस ग्रीन और लैवेंडर पर्पल कलर में बिकेगा।
Realme Buds T200 Lite के खास फीचर्स
Realme Buds T200 Lite में 12.4mm ड्राइवर मिलने वाला है, जो ब्लूटूथ 5.4 के साथ पेयर होता है और इसमें AI ENC नॉइज कैंसलेशन देखने को मिलता है। इसे IPX4 वाटरप्रूफ रेटिंग मिली है और यह कुल 48 घंटे तक के प्लेबैक का दावा करता है। यही नहीं इन बड्स को आप स्टॉर्म ग्रे, वोल्ट ब्लैक और ऑरोरा पर्पल कलर में खरीद सकेंगे।
Realme Buds Air7 और Realme Buds T200 Lite की कीमत
कीमत की बात करें तो Realme Buds Air7 की कीमत 3,299 रुपये है और इसकी सेल 24 मार्च से शुरू होने जा रही है। जबकि Realme Buds T200 Lite की कीमत 1,399 रुपये है और इसकी पहली सेल आज से शुरू होने जा रही है।
ये भी पढ़ें : Realme के दो धाकड़ फोन लॉन्च, AI और बड़ी बैटरी के साथ मिलते हैं कई तगड़े फीचर्स; कीमत सिर्फ…
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
10 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines