Poco F5 Pro, Poco F5 Price Leaked: पोको 9 मई को अपनी F5 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दोनों मॉडल Poco F5 और Poco F5 Pro होगें। लॉन्चिंग डेट नजदीक आने की वजह से इसके स्पेसिफिकेशन सामने आते रहे हैं। अब, एक नए लीक में दोनों मॉडलों की कीमतों का खुलासा हुआ है।

Poco F5 Pro, Poco F5 की कीमत लीक

लीक के अनुसार, Poco F5 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 422 डॉलर (लगभग 34,513 रुपये) होगी। जबकि, F5 Pro की कीमत 8GB + 256GB मॉडल के लिए 537 डॉडर (लगभग 43,918 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल के लिए $574 (लगभग 46,944 रुपये) होगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि, कंपनी भारतीय बाजार में 9 मई को सिर्फ Poco F5 को लॉन्च करने वाला है और इसकी कीमत दक्षिण अमेरिकी वर्जन की तुलना में कम होने की उम्मीद है।

Poco F5 Pro के स्पेसिफिकेशन (संभावित)

पोको एफ 5 प्रो में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है। डिस्प्ले QHD + रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। साथ ही यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।

विज्ञापन

डिवाइस स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट और 12GB LPDDR5 रैम और 5,160mAh की बैटरी द्वारा संचालित होगा। यह बैटरी 67W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट, 5G, WiFi 802.11ax, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, USB-C जैसे कई फीचर्स उपलब्ध होंगे।

Poco F5 के संभावित स्पेसिफिकेशन

POCO F5 को 6.67-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल कैमरा के साथ दस्तक दिए जाने की उम्मीद है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen2 SoC और Adreno GPU द्वारा संचालित होगा, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ