256GB स्टोरेज के साथ दस्तक देगा Poco F5! जानें संभावित स्पेसिफिकेशन
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Poco F5: पोको F5 इन दिनों लॉन्चिंग को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। लीक के जरिए आए दिन इसके स्पेसिफिकेशन सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी भी बिना नाम का खुलासा करते हुए पोको एफ को टीज करना शुरू कर दिया है।
कंपनी ने हाल ही इसके मेमोरी कॉन्फिगरेशन का खुलासा किया था। पोको इंडिया के कंट्री हेड हिमांशु टंडन ने खुलासा किया था कि अपकमिंग प्रोडक्ट 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इससे साफ होता है कि फोन भारत में 256GB तक स्टोरेज के साथ आएगा।
F a 5 t pic.twitter.com/J8qvwUN7no
— Himanshu Tandon (@HimanshuT_19) April 14, 2023
अब कंपनी के कार्यकारी ने स्मार्टफोन के फास्ट, फाइनट्यून, फियरलेस, फैंटास्टिक और फ्यूचरिस्टिक होने की पुष्टि की है। साथ ही एक लीक में पता चलता है कि हैंडसेट तीन- ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Poco F5 चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 12 Turbo का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इसलिए, पोको के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगता है।
फोन में 6.67 इंच 12-बिट FHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरे की जहां तक बात है तो संभावना है कि इसमें 64MP का मेन कैमरा हो सकता है।
डिवाइस डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Android 13 पर आधारित MIUI 14 के साथ दस्तक दे सकता है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है और यह 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: