OpenAI Bankrupt: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से दुनिया में क्रांति लाने वाली कंपनी अब दिवालिया होने के कगार पर आ चुकी है। एनालिटिक्स इंडिया मैगज़ीन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी का मुनाफा काफी कम है, जबकि खर्च ज्यादा, जिस कारण कंपनी OpenAI के दिवालिया होने का खतरा बढ़ गया है। ChatGPT ऐप को नवंबर 2022 में पेश किया गया था और यह अबतक के सबसे तेज ग्रोथ करने वाला ऐप है। हालांकि अब ये पैसों की समस्या से जूझ रहा है।
2024 के अंत तक दिवालिया हो जाएगी
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी साल 2024 के अंत तक दिवालिया हो जाएगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जीपीटी पर ट्रेडमार्क के लिए आवेदन करने के OpenAI का फैसला आशंका पैदा कर रही है, जिस कारण भविष्य में इसका उपयोग बंद हो सकता है।
यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट
रिपोर्ट में मई से जुलाई तक यूजर्स के गिरावट की तुलना की गई है. जुलाई के दौरान 9.6 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि जून के दौरान 9.7 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं जुलाई में 12 फीसदी यूजर्स की कमी देखी गई है। जून के दौरान 1.7 बिलियन यूजर्स की संख्या थी, जो अब घटकर 1.5 अरब हो चुकी है। हालांकि कंपनी ने इस गिरावट की वजह कुछ और ही बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई कंपनियों ने चैटजीपीटी का उपयोग करने से अपने कर्मचारियों को रोक दिया है।
कंपनी को कितना करना पड़ रहा खर्च
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चैटजीपीटी चलाने में OpenAI की लागत प्रति दिन लगभग 700,000 डॉलर है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट जैसे हाल के निवेशक इन खर्चों को कवर कर रहे हैं। ऐसे में लाभ के बिना ऐसी लागतों को बनाए रखना भविष्य के लिए खतरा हो सकता है। ओपनएआई के चैटबॉट विकास शुरू होने के बाद से 2023 के लिए 540 मिलियन डॉलर का पिछला घाटा दोगुना हो गया है।
दिवालिया होने से बच सकती है कंपनी
साल 2023 के लिए 200 मिलियन डॉलर का राजस्व और 2024 में 1 बिलियन डॉलर अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि बढ़ते घाटे को देखते हुए ये लक्ष्य प्राप्त कर पाना आसान नहीं है। वहीं कंपनी इस काम को लेकर कई सुधार कर रही है, लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट बताती है कि कंपनी दिवालिया हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर अतिरिक्त धनराशि से सपोर्ट मिलता है तो कंपनी दिवालिया होने से बच सकती है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
49 mins agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
19 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
20 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
23 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines