Nothing Phone 3a Lite Alternative: अगर आप सोच रहे हैं कि Nothing Phone 3a ही 20-25 हजार की रेंज में सबसे बेहतर विकल्प है, तो जरा रुकिए. हो सकता है आप जल्दबाजी में गलत फोन चुन लें. इस बजट में कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और डिजाइन के मामले में Nothing Phone 3a को कड़ी टक्कर देते हैं. इस लेख में हम आपको ऐसे ही टॉप विकल्प दिखाएंगे, ताकि आप समझ सकें कि आपके पैसे की असली कीमत किस फोन में है.
Nothing Phone 3a की खासियत क्या हैं?
Nothing Phone 3a काफी समय से बाजार में चर्चा में बना हुआ है. इसके डिजाइन ने सबसे ज्यादा लोगों को आकर्षित किया है. इसका कैमरा इस प्राइस सेगमेंट में बेहद अच्छा माना जाता है. इसके अलावा मल्टीटास्किंग में भी फोन अच्छा परफॉर्म करता है और हाल ही में बड़ी सेल में आई भारी कीमत गिरावट ने इसे और भी लोकप्रिय बना दिया है.
हाइप क्यों बढ़ी? फोन 3a Lite ने बढ़ाया क्रेज
अक्टूबर 2025 में Nothing Phone 3a Lite की लॉन्चिंग ने ब्रांड की पहचान और बढ़ा दी. इसके साथ ही Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल में कीमत कम होने से इसकी बिक्री अचानक बढ़ गई. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अक्टूबर में Phone 3a टॉप-सेलिंग लिस्ट में शामिल रहा. लेकिन इस हाइप के बीच आपको यह भी जानना जरूरी है कि विकल्प उतने ही दमदार हैं.
अब जानिए सबसे अच्छे 5 फोन जो Nothing Phone 3a से बेहतर साबित हो सकते हैं.
1. Motorola Edge 60 Fusion- दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन
अगर आपका बजट 20-22 हजार के बीच है, तो Moto Edge 60 Fusion एक मजबूत विकल्प है. इसमें 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 50MP का OIS कैमरा मिलता है. 5500mAh की बैटरी इसे लंबी चलने वाली मशीन बनाती है.
कीमत: 21,999 रुपये से शुरू
2. OnePlus Nord CE 5- ब्रांड + परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बो
OnePlus फोन के शौकीनों के लिए यह मॉडल 25 हजार से कम में एक बेहतरीन डील है. इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर और 7100mAh की विशाल बैटरी शामिल है.
कीमत: 24,499 रुपये से शुरू
3. Vivo T4- लंबी बैटरी और बेहतरीन कैमरा
अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी और स्मूथ परफॉर्मेंस है, तो Vivo T4 आपको पसंद आएगा. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और 7000mAh की बैटरी मिलती है.
कीमत: 20,999 रुपये से शुरू
4. POCO X7 Pro- गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट
गेमर्स के लिए POCO X7 Pro एक जबरदस्त विकल्प है. इसमें Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है. 6550mAh की बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले इसे पावरफुल पैकेज बनाते हैं.
कीमत: 20,999 रुपये से शुरू
5. Realme P4- बजट में फ्लैगशिप फीचर्स
Realme P4 हाल ही में लॉन्च हुआ है और 20K बजट में काफी धमाकेदार फोन साबित होता है. इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh की बैटरी मिलती है. इसका 50MP कैमरा और Dimensity 7400 Ultra चिपसेट इसे बेहद पावरफुल बनाते हैं.
कीमत: 18,499 रुपये से शुरू
अगर आप Nothing Phone 3a खरीदने जा रहे हैं, तो इन विकल्पों को देखकर तय करें कि आपकी जरूरतों के लिए सबसे बेहतर फोन कौन सा है. कई मामलों में ये फोन 3a से ज्यादा फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं- वो भी उसी कीमत में.
ये भी पढ़ें- भर गया Google Storage फुल? बिना पैसे दिए अब ऐसे पाए फ्री स्पेस









