Mac Vs Windows: ऑल-इन-वन डेस्कटॉप कंप्यूटर, जिन्हें AIO पीसी भी कहा जाता है, लैपटॉप का ही एक फ्लेक्सिबल वर्जन है। जिसमें आपको बड़ी स्क्रीन पर डेस्कटॉप परफॉर्मेंस मिलता है। हालांकि ऑल-इन-वन पीसी उतने पॉपुलर नहीं हैं जितने कुछ साल पहले हुआ करते थे, फिर भी अगर आप एक बेस्ट AIO खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज बहुत से बेस्ट ऑप्शन मौजूद हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो कम बजट में एक बेहतर कंप्यूटर चाहते हैं।
लैपटॉप या मॉड्यूलर डेस्कटॉप के विपरीत, एक ऑल-इन-वन पीसी वह सब कुछ ऑफर करता है जिसकी आपको जरूरत है, इसमें एक शानदार बड़ी डिस्प्ले, कीबोर्ड और माउस मिलता है। एआईओ, बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद, आकार में कॉम्पैक्ट होते हैं, जिससे उन्हें कॉम्पैक्ट वर्कप्लेस में भी आसानी से यूज किया जा सकता है।
विंडोज और मैक प्लेटफ़ॉर्म पर मिलते हैं कई ऑप्शन
आप विंडोज या मैक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक ऑल-इन-वन कंप्यूटर खरीद सकते हैं। Apple एक समय में iMac नामक ऑल-इन-वन कंप्यूटर की व्यापक रेंज के लिए जाना जाता था, लेकिन इस वक्त कंपनी केवल एक मॉडल 24-इंच iMac पेश कर रही है। हालांकि, जब विंडोज की बात आती है, तो माइक्रोसॉफ्ट, आसुस, एचपी, डेल और लेनोवो जैसे ब्रांडों के पास ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं। जिनमें टच सपोर्ट के साथ ऑल-इन-वन पीसी, छोटी स्क्रीन के साथ कॉम्पैक्ट ऑप्शन शामिल हैं। वहीं कुछ ब्रांड तो इसमें ग्राफिक्स कार्ड भी ऑफर करते हैं।
बेस्ट मैक ऑल-इन-वन पीसी
Apple ने हाल ही में नया M3 बेस्ड iMac पेश किया है जो इस वक्त का सबसे पावरफुल ऑल-इन-वन पीसी है। इसमें आप रैम और मेमोरी को भी बढ़ा सकते हैं। ये AIO PC 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आठ-कोर सीपीयू और आठ-कोर जीपीयू वाले एम3 वाले बेस वेरिएंट की भारत में कीमत 1,34,900 रुपये है, दस-कोर जीपीयू मॉडल के लिए कीमत 1,74,900 रुपये तक जाती है, जिसमें 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
सबसे सस्ता ऑल-इन-वन पीसी
विंडोज के मामले में सस्ते ऑल-इन-वन पीसी की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसमें एक PC ने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वह ASUS Vivo AiO V222 है। जिसकी कीमत सिर्फ 31,990 रुपये है। यह डेस्कटॉप कंप्यूटर 21.5 इंच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी के साथ इंटेल पेंटियम सिल्वर जे5040 क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, यह विंडोज 11 ओएस पर चलता है और प्रीमियम गोल्ड फिनिश में उपलब्ध है।
टच सपोर्ट से लैस ऑल-इन-वन PC
लेनोवो आइडिया सेंटर AIO 3 Gen 6 एक सस्ता ऑल-इन-वन कंप्यूटर है जिसमें 24-इंच FHD रिजॉल्यूशन वाला बड़ा टच डिस्प्ले मिलता है। यह ऑल-इन-वन पीसी 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी के साथ AMD Ryze 3 3250U प्रोसेसर से लैस है। इसका डिजाइन इसे बाकी एआईओ की तुलना में काफी खास बनाता है।
Microsoft Surface Studio
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस स्टूडियो सबसे प्रीमियम ऑल-इन-वन पीसी में से एक है। मेटल बॉडी और जबरदस्त डिजाइन के साथ आने वाला यह कंप्यूटर हाई रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन ऑफर करता है। यह विंडोज 10 प्रो के साथ भी आता है, जो बेहतर स्टेबल एक्सपीरियंस देता है और इसे आप विंडोज 11 में भी अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आप एप्पल Eco सिस्टम पसंद करते हैं तो आपको मैक के साथ जाना चाहिए क्योंकि इसमें आपको टॉप नॉच परफॉर्मेंस मिलती है। वहीं अगर आप एक बजट ऑप्शन देख रहे हैं तो विंडोज आपके लिए बेस्ट है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines