हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/कितने टन का AC आपके रूम साइज के हिसाब से सही? खरीदने से पहले जान लें हर डिटेल
गैजेट्स
कितने टन का AC आपके रूम साइज के हिसाब से सही? खरीदने से पहले जान लें हर डिटेल
गर्मी शुरू होते ही लोग नया AC खरीदने की योजना बनाने लगते हैं, लेकिन कई बार लोग बिना सोचे-समझे गलत टन का AC खरीद लेते हैं. इसका असर कूलिंग और बिजली बिल दोनों पर पड़ता है. तो अगर आप कन्फ्यूज हैं कि आपके कमरे के लिए कौन सा AC सही रहेगा, तो आप इस आसान गाइड को देख सकते हैं.
AC खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बात. (Photo- News24 Gfx)
Share :
AC Buying Guide: गर्मी धीरे धीरे दस्तक दे चुकी है और कई जगहों पर लोग पंखे तो क्या AC तक चलाने लगे हैं. कुछ ही दिनों में टेंपरेचर और बढ़ेगा तो हर दिन AC की जरूरत भी महसूस होने लगेगी. ऐसे अगर आप भी इस बार नया AC खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी बात यह जानना है कि आपके कमरे के लिए कितने टन का AC सही रहेगा. गलत क्षमता वाला AC खरीदने से कूलिंग भी सही नहीं मिलती और बिजली बिल भी ज्यादा आ सकता है. इसलिए एसी खरीदने से पहले टन कैपेसिटी को समझना बेहद जरूरी है.
AC में टन का क्या मतलब होता है?
जब भी AC खरीदने की बात होती है तो सबसे पहले 1 टन, 1.5 टन या 2 टन जैसे विकल्प सामने आते हैं. यहां टन का मतलब एसी की कूलिंग क्षमता से होता है. यह बताता है कि एसी एक घंटे में कमरे की कितनी गर्मी बाहर निकाल सकता है. गर्मी को मापने के लिए BTU (British Thermal Unit) का इस्तेमाल किया जाता है. जितना ज्यादा टन का AC होगा, उसकी कूलिंग क्षमता उतनी ही ज्यादा होगी.
कमरे के साइज के हिसाब से सही AC कैसे चुनें?
1 टन AC किन कमरों के लिए सही रहता है?
1 टन के AC की कूलिंग कैपेसिटी लगभग 12,000 BTU होती है. यानी यह एक घंटे में करीब 12,000 BTU गर्मी बाहर निकाल सकता है. छोटे कमरे के लिए 1 टन का AC अच्छा विकल्प माना जाता है.
कमरे का साइज- 100-130 स्क्वायर फीट
छोटे बेडरूम या स्टडी रूम के लिए बेहतर
कम बिजली खपत के साथ अच्छी कूलिंग
1.5 टन AC किस साइज के कमरे के लिए सही है?
1.5 टन के AC की कूलिंग कैपेसिटी करीब 18,000 BTU होती है. यह मीडियम साइज के कमरों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.
कमरे का साइज- 130-200 स्क्वायर फीट
सामान्य बेडरूम या ड्रॉइंग रूम के लिए सही
कम समय में बेहतर कूलिंग
अगर कमरा इससे बड़ा है तो फिर 2 टन का AC लेना बेहतर माना जाता है. या डबल AC लगाना सही ऑप्शन हो सकता है.
Photo-News24 GFX
AC खरीदते समय यह गलती बिल्कुल न करें
कई लोग AC खरीदते समय सिर्फ कीमत या फीचर्स पर ध्यान देते हैं और कमरे के साइज को नजरअंदाज कर देते हैं.
अगर कमरे के हिसाब से कम टन वाला AC खरीद लिया जाए तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, कूलिंग सही से नहीं मिलती और बिजली बिल बढ़ सकता है,
वहीं अगर छोटे कमरे में ज्यादा टन का AC लगा दिया जाए तो जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च होगी और बिजली बिल बेवजह ज्यादा आएगा.
इसलिए AC खरीदते समय हमेशा कमरे के साइज के अनुसार सही टन क्षमता वाला AC चुनना चाहिए. इससे न सिर्फ बेहतर कूलिंग मिलेगी बल्कि बिजली का खर्च भी रहेगा.

---विज्ञापन---