हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/धांसू बैटरी और कैमरा के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11x 5G, कीमत 20 हजार से कम, जानें डिटेल्स
गैजेट्स
धांसू बैटरी और कैमरा के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11x 5G, कीमत 20 हजार से कम, जानें डिटेल्स
iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 50MP कैमरा दिया गया है. जानते हैं इसकी कीमत.
iQOO Z11x 5G Launched: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और अच्छी कैमरा क्वालिटी मिले, तो iQOO का नया फोन आपके लिए दिलचस्प हो सकता है. Vivo के सब ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7,200mAh बैटरी और नया MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है. कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने के साथ साथ स्मूद परफॉर्मेंस भी देगा.
भारत में कीमत और उपलब्धता
iQOO Z11x 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. कंपनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है.
कब और कहां से खरीद सकेंगे?
यह स्मार्टफोन 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकेंगे. कंपनी ने इस फोन को Prismatic Green और Titan Black दो कलर ऑप्शन में पेश किया है.
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2344 पिक्सल है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद रहता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है. यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी का कहना है कि इस फोन को 2 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
Photo-iqoo.com
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है. यह एक ऑक्टा कोर चिपसेट है, जिसमें चार परफॉर्मेंस कोर 2.6GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz की क्लॉक स्पीड के साथ आते हैं. इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. सुरक्षा के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.45 है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
Photo-iqoo.com
कनेक्टिविटी और बाकी फीचर्स
iQOO Z11x 5G में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड Wi Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा फोन में GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट भी दिया गया है. सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप मौजूद हैं. फोन का साइज 166.6×78.4×8.4mm है और इसका वजन करीब 219 ग्राम है.

---विज्ञापन---