Apple ने अपने इस साल के सभी डिवाइस को पेश कर दिया है और नई M4 Mac सीरीज के साथ इसका पोर्टफोलियो पूरा हो गया है। इसके साथ ही एपल के फ्यूचर डिवाइस को लेकर भी रोज नई जानकारी सामने आने लगी है। हम iPhone 17 सीरीज की बात कर रहे हैं, जो कंपनी का 2025 iPhone डिवाइस होगा। इस सीरीज में आपको बेहतरीन डिजाइन वाला iPhone SE 4 मॉडल मिल सकता है, जो इस सीरीज का हाईलाइट होने वाला है।
इसके अलावा कंपनी iPhone 17 Slim मॉडल को भी लेकर आएगा, जिसके अगले साल से Plus की जगह लेगा। बता दें कि यह कस्टमर्स के लिए कंपनी का बेहतरीन सरप्राइज है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
ProMotion स्क्रीन
मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि आईफोन 17 सीरीज में एक नई तरह की स्क्रीन होगी। इस सीरीज के साथ कंपनी ProMotion स्क्रीन पर स्विच करेगी। बता दें कि इससे पहले ये स्क्रीन केवल iPhone Pro मॉडल पर उपलब्ध कराई जाती थी। इस सीरीज के स्टैंडर्ड iPhone 17 मॉडल और 17 Slim/Plus दोनों में LTPO पैनल शामिल होगा। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। Apple के लिए Samsung और LG OLED पैनल सप्लायर की तरह काम करेंगे।
बता दें कि ProMotion पैनल को सबसे पहली बार आईफोन 13 प्रो मॉडल के साथ पेश किया गया था। हालांकि इसे iPhone 16 लाइनअप के साथ ही सभी डिवाइस में लाने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब कंपनी अपनी अपकमिंग सीरीज के साथ इसे सभी मॉडल्स में पेश करेगी।
iPhone 17
क्या है LTPO तकनीक?
इसे लो टेम्पेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड या LTPO तकनीक कहा जाता है। आमतौर पर इस पैनल को मिड-रेंज और फ्लैगशिप Android स्मार्टफोन दोनों में इस्तेमाल किया जाता है। 2021 में इस तकनीक का उपयोग करने वाले पहले Apple हैंडसेट में iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल थे। हालांकि बेसिक मॉडल में अभी भी 60Hz लो डेंसिटी वाले पॉलीक्रिस्टलाइन सिलिकॉन (LTPS) स्क्रीन का उपयोग किया गया था।
LTPO डिस्प्ले अक्सर अपने LTPS डिवाइस की तुलना में ज्यादा पावर एफिशिएंट होते हैं। iPhone 13 Pro में 10Hz जितनी कम रिफ्रेश रेट हो सकती हैं, हालांकि ज्यादातर Android LTPO स्क्रीन 1Hz और 120Hz के बीच रिफ्रेश रेट देते हैं। वहीं iPhone 14 Pro के साथ Apple ने 1Hz जितनी कम रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें – बिजली बिल पेमेंट के नाम पर चल रहा स्कैम, ध्यान रखें ये बातें वरना खाली हो जाएगा अकाउंट
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
13 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
15 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
17 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
18 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
19 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines