iPhone 11 पर अब तक का बेस्ट ऑफर! 20 हजार रुपये से कम में मिल रहा है फोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iPhone 11 Price Cut Discount Sale: आईफोन 14 के आने के बाद सभी पुराने मॉडल्स की कीमत में कटौती हुई है। आईफोन 13, आईफोन 12 और आईफोन 11 जैसे मॉडल्स की कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कम कीमत में लिस्टेड है। अलग-अलग साइट्स पर विभिन्न ऑफर्स के साथ आईफोन को सस्ते में बेचा जा रहा है।
इस बार आईफोन 11 पर अब तक की सबसे बेहतरीन डील नजर आई है, जिसके जरिए 20 हजार रुपये से कम कीमत में नया आईफोन 11 खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि इतने कम रुपये में आप कहां से और कैसे आईफोन 11 खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट हर दिन उत्सव सेल के दौरान आईफोन 11 को काफी कम कीमत के साथ बेचा जा रहा है। साल 2021 में लॉन्च हुआ आईफोन 13 का बेस मॉडल 64GB स्टोरेज 20 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। यहां पर आईफोन 11 को 37,999 रुपये में लिस्टेड है जो 5901 रुपये की छूट के साथ है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 11 बैंक ऑफर के साथ भी उपलब्ध है। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट कर आप 1000 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं। ऐसे में आईफोन 13 की कीमत आपके लिए 36,999 रुपये पड़ सकती है।
बैंक ऑफर के साथ अगर आप एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई करेंगे तो आईफोन 11 की कीमत और कम हो सकती है। यहां पर आईफोन 11 को 17,500 रुपये तक के एक्सचेंज छूट के साथ बेचा जा रहा है। ऐसे में ग्राहक को एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला स्मार्टफोन चेंज करना होगा, जिसके बाद 36,999 रुपये का पड़ रहा आईफोन 11 सिर्फ 19,499 रुपये का पड़ सकेगा।
आईफोन 11 के खासियत की अगर बात करें तो फोन A13 बायोनिक चिपसेट से चलता है। इसमें 6.1 इंच के लिक्विड रेटिना एचडी डिस्प्ले है। फोन में 12MP सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: