Instagram पोस्ट को भी कर सकते हैं शेड्यूल, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Instagram Posts Schedule Features: इंस्टाग्राम यूजर भी अपनी पोस्ट को शेड्यूल कर सकते हैं। यहां कुछ स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो कर के आप आसानी से पोस्ट के लिए पसंदीदा टाइम चुन सकते हैं।

Instagram Posts Schedule Features

Instagram Posts Schedule Features: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को कई धांसू फीचर्स उपलब्ध कराता है। इसमें से एक खास फीचर पोस्ट शेड्यूल ऑप्शन का है। यहां हम इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म में अपने पोस्ट को शेड्यूल कर सकते हैं। जी हां… चौकिए मत, फेसबुक, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म की तरह इंस्टाग्राम भी अपने यूजर्स को पोस्ट शेड्यूल करने का ऑप्शन प्रदान करता है।

विज्ञापन

क्या होता है पोस्ट शेड्यूल?

विज्ञापन

आम भाषा में कहें तो किसी पोस्ट को रियल टाइम में पोस्ट न कर के एक टाइम फिक्स कर देना ही शेड्यूल कहलाता है। मान लीजिए अगर आप इंस्टाग्राम अपनी एक तस्वीर शेयर करना चाहते हैं, लेकिन इसे रियल टाइम में नहीं बल्कि एक फिक्स टाइम पर पोस्ट करना चाहते हैं। इस समय पोस्ट शेड्यूल ऑप्शन आपके काम आ सकता है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट को शेड्यूल कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट कैसे शेड्यूल करें? (How To Schedule Your Posts On Instagram)

सबसे पहले आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करें।

विज्ञापन

इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘+’ आइकन पर टैप करें।

फिर आप उस फोटो या वीडियो का चयन करें जिसे आप शेड्यूल करना चाहते हैं।

विज्ञापन

एक बार जब आप मीडिया चुन लें, तो ‘एडवांस सेटिंग’ ऑप्शन खोजने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

फिर आपको ‘Schedule Content’ दिखाई देगी।

विज्ञापन

अब आप ‘Schedule This Post’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

विज्ञापन

आप फिक्स टाइम और तारीख चुनें।

फिर ‘सेट टाइम’ पर टैप करें।

विज्ञापन

अंत में, वापस जाएं और ‘शेड्यूल’ बटन पर टैप करें।

अब आपकी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेड्यूल हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ