Infinix Note 40 Pro 5G Launch Price in India: भारतीय बाजार में फोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने अपनी अहम जगह बना ली है। इस कंपनी का खास ध्यान आम लोगों की पॉकेट पर है, शुरुआत से ही वो सस्ते और बजट फ्रेंडली फोन को भारत में पेश करती आ रही है। इनफिनिक्स ने अपना एक और मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी लॉन्च होने के साथ सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी पर 6000 रुपये तक की छूट मिल रही है, आइए जानते हैं कैसे?
Infinix Note 40 Pro 5G Launch Sale in India
भारत में इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी सीरीज लॉन्च हो गया है। इस सीरीज के तहत नोट 40 प्रो 5जी और नोट 40 प्रो प्लस 5जी लॉन्च किया गया है। कंपनी के इस सीरीज को अर्ली बर्ड सेल के तौर पर आज यानी 12 अप्रैल शुक्रवार को बेचा जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों के पास मौका है कि वो फोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। बात करें कीमत की तो सेल के दौरान इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी 27,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि, प्रो मॉडल को 24,999 रुपये खरीदा जा सकता है।
Infinix Note 40 Pro Early Sale Availability
फ्लिपकार्ट के माध्यम से इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी सीरीज खरीदा जा सकता है। इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी का 8GB RAM + 256GB वेरिएंट 21,999 रुपये में मिल रहा है। इनफिनिक्स नोट 40 प्रो प्लस का 12GB RAM + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में एर्ली सेल के दौरान बेचा जा रहा है। ऑफर्स के तहत फोन के साथ 4,999 रुपये का MagKit मुफ्त दिया जा रहा है। ऐसे में खरीदारों को मैगकेस और एक मैगपावर चार्जर फ्री दिया जा रहा है।
मिल रहा है तगड़ा चार्जिंग सपोर्ट
ओब्सीडियन ब्लैक, टाइटन गोल्ड और विंटेज ग्रीन जैसे तीन कलर में लॉन्च हुआ इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी ऑलराउंडर फास्ट चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ है। इसमें इन-हाउस स्व-विकसित चीता X1 चिप है। फोन में 20W वायरलेस मैगचार्ज और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।
Infinix Note 40 Pro Series Specifications
इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी सीरीज में 6.78-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ है। दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 6nm प्रोसेसर है।
बात करें कैमरे कि तो इस सीरीज में आपको OIS के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा दो कैमरे 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ कैमरा के साथ हैं। दोनों फोन में सेल्फी और फ्रंट वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी की बात करें Infinix Note 40 Pro+ में 4,600mAh की बैटरी है, जो 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। जबकि, Note 40 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ है। दोनों ही फोन 20W वायरलेस मैगचार्ज सपोर्ट के साथ आते हैं।
संबंधित खबरें
जानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
32 mins agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
4 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
22 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines