Flipkart दे रहा है सस्ते में Infinix Hot 11S खरीदने का मौका! जानें कितनी मिल रही है छूट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix Hot 11S Smartphone Sale: मार्केट में कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जो अलग-अलग कीमत और वेरिएंट में हैं। अगर आप सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। यहां पर इनफिनिक्स का हॉट 11एस स्मार्टफोन काफी कम कीमत में सेल किया जा रहा है। फोन में जबरदस्त बैटरी और शानदार कैमरा है। इनफिनिक्स हॉट 11एस को 13,999 रुपये में लॉन्च किया था जो काफी कम कीमत में सेल किया जा रहा है। आइए इस पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
इनफिनिक्स Hot 11S को फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। यहां पर ये स्मार्टफोन 13,999 रुपये की जगह सिर्फ 9,999 रुपये में मिल रहा है। प्राइस डिस्काउंट के अलावा Infinix Hot 11S पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर्स का लाभ उठाकर आप सस्ते में Infinix Hot 11S स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
बात करें अगर Infinix Hot 11S की तो इसमें 6.78 इंच का फुल एचडी+ पंच होल डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित इस फोन में MediaTek Helio G88 का प्रोसेसर है। फास्ट एक्सपीरियंस देने वाला ये फोन मिड रेंज सेगमेंट में आता है।
और पढ़िए –
इनफिनिक्स हॉट 11एस में 5000mAh की बैटरी है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य 50MP का कैमरा है। फोन में क्वाड एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: